Last Updated:
Last ODI Match played in Ranchi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की शुरुआत 30 नवंबर से रांची में हो रही है. रांची में तीन साल से अधिक समय के बाद यहां वनडे मैच की वापसी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं रांची में खेले गए आखिरी वनडे मैच के बारे में. किस टीम ने मुकाबले में बाजी मारी थी और कौन थे स्टार परफॉर्मर.
नई दिल्ली: टेस्ट सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैचों का रोमांच आज से शुरू हो रहा है. तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि रांची में जीत के साथ वह अपने वनडे अभियान का आगाज करें.
भारतीय टीम रांची में 3 साल से भी अधिक समय के बाद वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. ऐसे में आइए जानते हैं रांची में खेले गए आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम की टक्कर किसके साथ हुई थी और किसने मारी थी यहां पर बाजी.
कब खेला गया था रांची में आखिरी वनडे
रांची में आखिरी बार 9 अक्टूबर 2022 को वनडे मैच खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर साउथ अफ्रीका से ही हुई थी. मैच में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 25 गेंद रहते ही 7 विकेट से जीत हासिल की थी. मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए थे.
साउथ अफ्रीका की तरफ से एडेन मार्करम और रीजा हेंड्रिक्स ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. मार्करम ने 89 गेंद में 79 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था. वहीं हेंड्रिक्स ने 76 गेंद में 74 रनों की पारी खेली. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 30 और डेविड मिलर ने 35 रन बनाए थे. गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट झटके थे.
कौन था मैच का स्टार परफॉर्मर
शिखर धवन की कप्तानी में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के लिए स्टार परफॉर्मर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन थे. ईशन किशन ने 111 गेंद में 113 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 15 चौके लगाए थे. अय्यर को इस दमदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. वहीं ईशान किशन की बात करें तो उन्होंने 84 गेंद में 93 रन बनाए थे. अपनी इस पारी में ईशान ने 7 छक्के और 4 चौके लगाए थे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें