Ishan Kishan Century: 30 नवंबर यानी आज से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज हुआ है. पहला मुकाबला रांची में चल रहा है. इस मुकाबले पर फैंस की कड़ी नजर हैं. टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी है. इस मुकाबले में फैंस जब पूरी तरह डूबे हुए थे तभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक खिलाड़ी ने 50 गेंदों पर 113 रन ठोककर तबाही मचा दी. वो गेंदबाजों पर एक तरह से कहर बनकर टूटा और अकेले के दम पर अपनी टीम को मैच जिता दिया. ये कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन हैं, जो इन दिनों घरेलू टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली में जलवा दिखा रहे हैं.
झारखंड के लिए खेल रहे किशन ने अपनी टीम के चौथे मुकाबले में त्रिपुरा के खिलाफ शतक लगाने का कमाल किया है. 30 नवंबर को उनकी टीम का मुकाबला इलाइट ग्रुप डी के तहत त्रिपुरा से हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में त्रिपुरा ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे, जवाब में झारखंड ने 17.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने शतक लगाया और आखिर तक नाबाद रहे.
(@SunRisers) November 30, 2025
10 चौके और 8 तूफानी छक्के ठोके
झारखंड के लिए ओपनिंग करने आए ईशान किशन ने 50 गेंदों पर नाबाद 113 रन कूटे. जिसमें 10 चौके और 8 तूफानी छक्के शामिल थे. इस खिलाड़ी ने 225 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों पर कहर बरपाया. त्रिपुरा के खिलाफ किशन ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले. उनके अलावा विराट सिंह ने 40 बॉल पर 53 रनों का योगदान दिया और झारखंड की जीत में अहम रोल अदा किया.
2 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे
ईशान किशन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं. 2021 में टी20 डेब्यू किया था. 2023 में टेस्ट डेब्यू किया और 2021 में वनडे डेब्यू. वो पिछले 2 साल से टीम से बाहर हैं. आखिर बार 2023 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेले थे. अब उनकी कोशिश है कि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं ताकि टीम इंडिया में वापसी हो सके. वो 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 खेल चुके हैं.
ये भी पढ़ें: KKR से रिलीज होने के बाद Andre Russell ने सबको चौंकाया…IPL से लिया संन्यास, फैंस से किया बड़ा वादा