विराट कोहली की आंधी में उड़ा रिकी पोंटिंग का प्रचंड रिकॉर्ड, 7 छक्के से रांची में मचाई तबाही, बन गए नंबर-1

विराट कोहली की आंधी में उड़ा रिकी पोंटिंग का प्रचंड रिकॉर्ड, 7 छक्के से रांची में मचाई तबाही, बन गए नंबर-1


Virat Kohli ODI Record: भारत के दो धाकड़ खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में उनके भविष्य पर सवालों उठाने वालों का मुंह बंद कर दिया. सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने शतक तो विराट ने अर्धशतक लगाया था. अब रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने सेंचुरी और रोहित ने फिफ्टी ठोकी. रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया था कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले उनका वनडे करियर खत्म होने वाला है. हालांकि, भारत के इन पूर्व कप्तानों ने अपने स्टाइल में जवाब दिया है.

पोंटिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त

रांची में पहले वनडे में कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रनकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए. इस पारी में आधा दर्जन से ज्यादा छक्के लगाने के बाद विराट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने इस मामल में ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली के अब नंबर-3 पर 223 छक्के हो गए. वहीं, पोंटिंग ने 217 छक्के उड़ाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर सबसे ज्यादा छक्के

विराट कोहली- 223
रिकी पोंटिंग- 217
कुमार संगकारा- 131
केन विलियम्सन- 121
जैक कैलिस- 106

ये भी पढ़ें: 5 मैच, 519 रन… धोनी के शहर से कोहली का लव अफेयर… 3 शतक से बन गए रांची के दुलारे

कोहली ने रोहित-राहुल के साथ मचाई तबाही

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की. ओपनर अच्छी लय में लग रहे थे, लेकिन वह अपनी शुरुआत को अच्छी तरह से नहीं खेल पाए और 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रोहित और कोहली ने पारी को संभाला और 136 रनों की पार्टनरशिप की. उन्होंने साउथ अफ्रीकी बॉलर्स पर दबाव बनाया. रोहित ने भी तेजी से रन बनाते हुए 57 रन बनाए. उनके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और वॉशिंगटन सुंदर फेल रहे. 4 विकेट गिरने के बाद कोहली ने राहुल के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की. राहुल ने 60 रनों का योगदान दिया. भारत ने 50 ओवरों में 8 विकेट पर 349 रन बनाए.



Source link