Last Updated:
Virat Kohli Century Celebration Ranchi: रांची में करियर का 52वां वनडे शतक ठोकने के बाद विराट कोहली का जश्न देखने लायक था. चौका लगाकर यह रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी पूरी करने के बाद कोहली ने हवा में छलांग लगाई और फिर अपने लकी लॉकेट को चूमा. इसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
नई दिल्ली. रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम विराट कोहली ने 135 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के इस पहले मुकाबले में कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां सैकड़ा बनाया. यह शतक कई मायनों में खास था. उन्होंने शतक जड़कर कई दिग्गजों के वर्ल्ड रिकॉर्ड तो ध्वस्त किए. साथ ही वह अपने इमोशनल सेलिब्रेशन से करोड़ों चाहने वालों के दिल में घर कर गए. उनके सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
शतक के बाद कोहली का जश्न
38वें ओवर में मार्को यानसेन की 5वीं गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाया तो उनके साथ-साथ करोड़ों फैंस भी खुशी से उछल पड़े. यह वो लम्हा था, जिसे बार-बार देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. फैंस तो जश्न में डूबे नजर आए ही. इस बार कोहली के सेलिब्रेशन ने उनके इस शतक में चार चांद लगा दिए. उन्होंने पहले हवा में उछलकर हवा में पंच मारा और फिर हेलमेट उतारकर स्टेडियम में मौजूदा सभी दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. इन सबके बीच उनका एक और मोमेंट कैमरे में कैद हुआ, जब उन्होंने अपने लकी लॉकेट (वेडिंग रिंग) को चूमा. कोहली के इस अग्रेसिव और इमोशनल मोमेंट्स से भरे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.