Last Updated:
Ajit Agarkar trolls by social media : विराट कोहली और रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पारी खेली. यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित और विराट ने भारतीय पारी को संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी कर भारत के स्कोर को 350 के करीब पहुंचाया. विराट के शतक और रोहित के अर्धशतक को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
नई दिल्ली. विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा के अर्धशतक के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में इस वेन्यू का हाईएस्ट टोटल खड़ा कर दिया. विराट ने जहां अपने वनडे करियर का 52वां शतक ठोका वहीं रोहित ने वनडे का 60वां अर्धशतक लगाया.दोनों रांची में शानदार लय में दिखाई दे रहे थे. विराट रोहित की शानदार पारियों को देखकर लोग भी बहुत खुश हैं. सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. इसी बीच कई लोग बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को ट्रोल कर रहे हैं. क्योंकि लोगों का लगता है कि चीफ सेलेक्टर और हेड कोच गौतम गंभीर 37 साल के कोहली और रोहित को 2027 का वनडे विश्व कप नहीं खेलने देना चाहते हैं.
विराट कोहली ( Virat Kohli) ने 120 गेंदों पर 11 चौकों और सात छक्कों की मदद से 135 रन की पारी खेली वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 51 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए.
विराट-रोहित की पारियों को देख गदगद हुए फैंस.
हर्षा भोगले ने पोस्ट किया, ‘वे कभी कहीं नहीं गए. वे कहीं नहीं जा रहे हैं. रोहित शर्मा. विराट कोहली’
They never went anywhere. They aren’t going anywhere. Rohit Sharma. Virat Kohli