आखिरी पलों में नर्वस हो गई थी टीम इंडिया, जीत के बाद क्या बोले कप्तान राहुल

आखिरी पलों में नर्वस हो गई थी टीम इंडिया, जीत के बाद क्या बोले कप्तान राहुल


Last Updated:

KL Rahul Statement: केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका पर पहले वनडे में जीत के बाद अपने गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा की भी तारीफ की. जिन्होंने रांची वनडे में भारत को जीत दिलाने में मदद की.

केएल राहुल ने मैच के बाद दिया पहला रिएक्शन.

नई दिल्ली. केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका पर पहले वनडे में जीत के बाद स्वीकार किया कि मैच के आखिरी पलों में उनकी टीम नर्वस हो गई थी. भारत ने साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में हराया. भारत ने रांची वनडे जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.राहुल ने मैच के बाद अपने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपनी योजना के अनुसार डटे रहे.भारत की जीत में विराट कोहली ने शतक जड़ा वहीं रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली. गेंदबाजी में कुलदीप यादव और हर्षित राणा छाए रहे. राहुल ने एक एक खिलाड़ियों के बारे में बात की जिन्होंने रांची वनडे में शानदार प्रदर्शन कर भारत को मौजूदा सीरीज में पहली जीत दिलाई.

केएल राहुल (KL Rahul) ने मैच के बाद कहा, ‘अगर मैं कहूं कि हम आखिर में नर्वस नहीं हुए थे तो यह झूठ होगा. हम वनडे क्रिकेट काफी समय बाद खेल रहे थे. लेकिन हम लगातार विकेट लेते रहे और हमारे गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं पर टिके रहकर गेंदबाजी की.’ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (135 रन) के 52वें वनडे शतक के बाद तेज गेंदबाज हर्षित राणा (तीन विकेट) और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (चार विकेट) के झटकों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.

केएल राहुल ने मैच के बाद दिया पहला रिएक्शन.

‘रोहित और कोहली को ऐसे खेलते देखना बेहतरीन होता है’
कोहली ने दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा (51 गेंद में 57 रन) के साथ 136 रन की साझेदारी निभाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. राहुल ने कहा, ‘रोहित और कोहली को ऐसे खेलते देखना हमेशा बेहतरीन होता है. उन्होंने विपक्षी टीम को दबाव में रखा और दिखाया कि वे इतने बड़े खिलाड़ी क्यों है। मैं इस चीज को काफी समय से देख रहा हूं, ड्रेसिंग रूम में उनके साथ रहना और भी ज्यादा मजेदार होता है.’

‘कुलदीप अच्छा काम कर रहे हैं’
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने हर्षित और कुलदीप की भी तारीफ की. केएल ने कहा, ‘हर्षित ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हम उसकी काबिलियत जानते हैं. कुलदीप अच्छा काम कर रहे हैं और हमारे लिए विकेट झटकने के लिए अहम हैं.’ वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने कहा, ‘हम सब अंदर से जीत की उम्मीद लगाए हुए थे. शीर्षक्रम का जल्दी आउट होना मैच का निर्णायक पल था. शीर्षक्रम के विकेट जल्दी गिर गए. कुछ छोटी-छोटी बातें हैं, जिनमें हमें थोड़ा और अच्छा करना होगा.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

आखिरी पलों में नर्वस हो गई थी टीम इंडिया, जीत के बाद क्या बोले कप्तान राहुल



Source link