सीहोर की तनुश्री नागर संभाग की डॉजबॉल कप्तान बनीं: मंदसौर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी नेतृत्व – Sehore News

सीहोर की तनुश्री नागर संभाग की डॉजबॉल कप्तान बनीं:  मंदसौर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी नेतृत्व – Sehore News



सीहोर की तनुश्री नागर को संभाग की डॉजबाल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह मंदसौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय डॉज बाल प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करेंगी। सीहोर की टीम कई वर्षों से जिला और राज्य स्तरीय डॉजबाल प्रतियोगिताओं में लगातार शानद

.

इस प्रतियोगिता के लिए सीहोर जिले से कुल तीन बालिकाओं का चयन किया गया है। रविवार को शहर में इन चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र मंघानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें मंदसौर के लिए रवाना किया। कोच अर्पण कटारिया के साथ ये बालिकाएं मंदसौर के लिए रवाना हुईं।

नव नियुक्त कप्तान तनुश्री नागर ने बताया कि उन्हें पिछले पांच सालों से डॉजबाल खेल से विशेष लगाव है। यह खेल खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से सक्रिय और फुर्तीला बनाए रखता है। तनुश्री लगातार तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले यह प्रतियोगिता गुना और देवास में आयोजित की गई थी।

तनुश्री दो बार राष्ट्रीय टीम के साथ महाराष्ट्र और गुजरात में भी अपनी खेल कला का शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पूर्व वह खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। देवास में हुई पिछली राज्य स्तरीय डॉजबॉल प्रतियोगिता में सीहोर जिले की बालिकाओं ने उज्जैन और इंदौर को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जहां वे उपविजेता रहीं।



Source link