डायबिटीज़ मरीजों के लिए वरदान है ये रोटी, गेहूं, चना, मटर और जौ से होती तैयार, जानें इसे बनाने का तरीका

डायबिटीज़ मरीजों के लिए वरदान है ये रोटी, गेहूं, चना, मटर और जौ से होती तैयार, जानें इसे बनाने का तरीका


Last Updated:

Birra Roti Recipe: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र की पारंपरिक बिर्रा रोटी गेहूं, चना, मटर और जौ मिलाकर बनाई जाती है. इसे तवा या चूल्हे पर सेककर घी के साथ खाया जाता है. यह रोटी प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है और डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. अजवाइन पाचन सुधारने में मदद करती है.

Birra Roti Recipe: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में आज भी कई पारंपरिक व्यंजन अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं. उन्हीं में से एक है बिर्रा रोटी, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. आदिवासी क्षेत्रों में यह रोटी आज भी पसंद की जाती है.बिर्रा रोटी की खासियत यह है कि इसे सिर्फ गेहूं से नहीं, बल्कि गेहूं के साथ चना, मटर और जौ मिलकर बनाया जाता है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. परोहा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि, पुराने जमाने में लोग यही रोटी खाते थे और इसी से उनकी ताकत और ऊर्जा बनी रहती थी. इसे बनाने के लिए 10 किलो गेहूं में करीब 2-2 किलो जौ, मटर और चना मिलाकर पिसवाया जाता है. डॉक्टर परोहा बताते हैं कि इस मिश्रित आटे में थोड़ी अजवाइन, नमक और थोड़ा घी या तेल मिलाकर सामान्य तरीके से आटा गूंथा जाता है. इसके बाद इसे तवा या चूल्हे पर सेककर घी के साथ खाने में स्वादिष्ट रहती है.

पोषण के मामले में बिर्रा रोटी साधारण गेहूं की रोटी से कहीं ज्यादा फायदेमंद है. जहां सामान्य रोटी सिर्फ कार्बोहाइड्रेट देती है, वहीं बिर्रा रोटी में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट तीनों भरपूर मात्रा में मिलते हैं. डॉक्टर के अनुसार, इसमें मौजूद चना कुछ लोगों को गैस या पेट दर्द दे सकता है, लेकिन आटे में मिलाई गई अजवाइन इस समस्या को पूरी तरह खत्म कर देती है और पाचन तंत्र मजबूत बनाती है. इस रोटी खास तौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है.

About the Author

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

homelifestyle

डायबिटीज़ मरीजों के लिए वरदान है ये रोटी, गेहूं, चना, मटर और जौ से होती तैयार



Source link