विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, पोंटिंग और सचिन भी कोहली के इस महारिकॉर्ड से बहुत पीछे

विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, पोंटिंग और सचिन भी कोहली के इस महारिकॉर्ड से बहुत पीछे


विराट कोहली के शतक के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को रांची में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 17 रन से हरा दिया. टीम इंडिया ने इसी के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच में अपने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए बेहतरीन शतक ठोका है. विराट कोहली ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 52वां और ओवरऑल इंटरनेशनल करियर का 83वां शतक ठोका है.

विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास

विराट कोहली ने इस मैच में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई. विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रन बनाए. विराट कोहली ने 112.50 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए. इसी के साथ ही विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा किया है. विराट कोहली ने अपने देश की जीत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाए हैं. विराट कोहली ने भारत की जीत में कुल 59 शतक लगाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


पोंटिंग और सचिन भी कोहली के इस महारिकॉर्ड से बहुत पीछे

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने देश की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाज हैं. विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में कुल 55 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने भारत की जीत में 53 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं. विराट कोहली को रांची में बेहतरीन शतक के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला है. विराट कोहली ने इसी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 70वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता है.

अपने देश की जीत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

1. विराट कोहली – 59 शतक

2. रिकी पोंटिंग – 55 शतक

3. सचिन तेंदुलकर – 53 शतक

4. रोहित शर्मा – 41 शतक

5. हाशिम अमला – 40 शतक



Source link