IND vs SA 1st ODI: विराट कोहली ने भारत को रांची में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में अकेले दम पर जीत दिलाई और साउथ अफ्रीका को मुंहतोड़ जवाब दिया. भारत ने पहला वनडे मैच 17 रन से जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है. इस मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 52वां और ओवरऑल इंटरनेशनल करियर का 83वां शतक ठोका. विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.
अचानक छा गई ये मिस्ट्री गर्ल
रांची के मैदान पर जहां विराट कोहली साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए चौके और छक्कों की बरसात कर रहे थे, वहीं एक मिस्ट्री गर्ल ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन से तहलका मचा दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह मिस्ट्री गर्ल खुशी से झूमती हुई नजर आ रही है. एक्स पर दावा किया जा रहा है कि लड़की का यह वीडियो भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के दौरान का है. इस मिस्ट्री गर्ल ने अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर दिया है. अचानक इंटरनेट पर ये मिस्ट्री गर्ल छा गई है.
एक स्माइल ने बढ़ा दी करोड़ों फैंस की धड़कनें
इस लड़की की एक स्माइल ने फैंस के दिलों की धड़कनों के साथ इंटरनेट का पारा भी बढ़ा दिया है. इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर फैंस इस लड़की के बारे में जानकारी निकालने लगे. एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर रिया वर्मा के नाम से एक प्रोफाइल निकाला और दावा किया कि यह लड़की वही है. इंस्टाग्राम पर रिया वर्मा के 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. रिया वर्मा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर ज्यादातर फैंस इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं.
(@_bachuuu) November 30, 2025
(@hajarkagalwa) November 30, 2025
(@vidsreload) November 30, 2025
(@NebulonVibe) November 30, 2025
रांची में विराट कोहली ने लूटी महफिल
भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया. भारतीय टीम की जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही. विराट कोहली ने वनडे करियर का अपना 52वां शतक लगाया, उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि मैच में जिस तरह की बल्लेबाजी हुई, वह काफी सुकून देने वाली थी. प्रेजेंटेशन के दौरान विराट ने कहा, ‘मैच में जिस तरह से खेला वह सुखद था. पिच शुरू के 20-25 ओवर ठीक थी. उसके बाद धीमी होने लगी. लेकिन, जब आपको अच्छी शुरुआत मिलती है, तो आप उस स्थिति में आ जाते हैं कि आपको कैसे खेलना है. अनुभव काम आता है. मैं कभी भी तैयारी में यकीन नहीं करता. मेरी सारी तैयारी मानसिक होती है.’