हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोनी में रविवार शाम जमीनी विवाद के चलते 50 वर्षीय किसान शिवनारायण की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनकी पत्नी राधाबाई भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दंपति खेत पर बोनी पूरी होने के ब
.
घटना रविवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की है। शिवनारायण अपनी पत्नी राधा के साथ खेत पर बोनी पूरी होने के बाद मछुन्द्री माई की पूजा कर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनके पड़ोसी करण सिंह, उनके बेटे राहुल सिंह और बहू मनीषाबाई पहले से घात लगाए बैठे थे।
कुल्हाड़ी और दरांती से किया ताबड़तोड़ हमला जैसे ही दंपति वहां पहुंचा, आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी और दरांती से अचानक हमला कर दिया। शिवनारायण को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव में पत्नी राधाबाई भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
2020 से चल रहा था केस, राजीनामे का बना रहे थे दबाव परिजनों ने बताया कि यह विवाद वर्ष 2020 के एक पुराने मामले से जुड़ा है, जो न्यायालय में विचाराधीन था। जानकारी के अनुसार, इसी मामले पर दबाव बनाने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद बढ़ रहा था। रविवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने खूनी हमला कर दिया।
भाई का आरोप- पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसलिए गई जान मृतक के बड़े भाई ने बताया कि वर्ष 2020 में उनके खेत पर चारा काटने के दौरान पड़ोसी किसान और उनके बेटे ने शिवनारायण की पत्नी राधा के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में थाने में लगातार शिकायतें की गई थीं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उनका आरोप है कि पुलिस की इसी लापरवाही के चलते आज उनके भाई को जान गंवानी पड़ी है। मृतक के दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
तीनों आरोपी फरार, पुलिस दे रही दबिश घटना की सूचना मिलने पर छीपाबड़ पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले खिरकिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिवनारायण की मौत हो चुकी थी। उनका शव मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस हमला करने के बाद फरार हुए तीनों आरोपियों (करण सिंह, राहुल और मनीषा) की तलाश में दबिश दे रही है।