इंदौर में 12 दिसंबर की सुबह 5 बजे रणजीत हनुमान मंदिर से विशाल प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसे लेकर मंदिर में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। मंदिर में जहां रथ की साफ-सफाई की जा रही है। वहीं मंदिर परिसर में बने ग्राउंड को भी ठीक किया जा रहा है। इसके अला
.
शहर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चार दिवसीय आयोजन किया जाना है। 12 दिसंबर को मंदिर परिसर से विशाल प्रभातफेरी निकाली जाएगी। ये प्रभातफेरी सुबह 5 बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी, जो अलग-अलग मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पर आकर समाप्त होगी।
इस प्रभातफेरी को लेकर मंदिर प्रबंधन तैयारियों में लगा हुआ है। मंदिर में हनुमंत ध्वज पथक के द्वारा अपनी प्रैक्टिस भी की जा रही है।
रथ की सफाई के साथ ठीक किया जा रहा ग्राउंड
प्रभातफेरी में रणजीत बाबा के विग्रह को रथ पर विराजमान किया जाएगा, जिसके बाद वे भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर में स्वर्ण रथ की साफ-सफाई का काम शुरू किया जा चुका है।
प्रभातफेरी के पहले रथ को मंदिर के बाहर निकालकर चलाकर भी देखा जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में बने ग्राउंड को भी ठीक किया जा रहा है, क्योंकि यहां प्रभातफेरी के बाद भोजन व्यवस्था रखी जाएगी।
हर साल धूमधाम से निकलती है प्रभातफेरी।
अधिकारी भी जुटे कामकाज में
मंदिर प्रशासक एनएस राजपूत ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारी भी प्रभातफेरी को लेकर कामकाज करवा रहे है। जैसे प्रभातफेरी रूट पर कहीं पेड़ की डाली तो बीच में नहीं आ रही, इसके अलावा कहीं बिजली की केबल नीचे है तो उसे ठीक किया जा रहा है।
इस तरह से तैयारियां की जा रही है। हालांकि प्रभातफेरी को लेकर कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से भी जल्द मुलाकात की जाएगी और प्रभातफेरी को लेकर उनसे चर्चा की जाएगी।

लाखों भक्त प्रभातफेरी में होते है शामिल।
4 दिन चलेगा आयोजन
मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि मंदिर में चार दिन का आयोजन होगा। इसमें 9 दिसंबर को कलेक्टर ध्वजारोहण कर आयोजन की विधिवत रूप से शुरुआत करेंगे। 10 दिसंबर को मंदिर में दीपोत्सव और भजनसंध्या का आयोजन होगा। इसमें मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में दीपक लगाए जाएंगे। साथ ही यहां फूलों की रंगोली बनाई जाएगी। भगवान का सुंदर श्रृंगार किया जाएगा।

कुछ दिनों पहले मंदिर परिसर में भक्तों की मीटिंग भी आयोजित की गई थी।
11 दिसंबर को बाबा के विग्रह का महाभिषेक किया जाएगा। सवा लाख रक्षा सूत्रों को अभिमंत्रित किया जाएगा, जिन्हें प्रभातफेरी के बाद भक्तों में वितरित किया जाएगा। 12 दिसंबर को सुबह 5 बजे मंदिर परिसर से प्रभातफेरी शुरू होगी। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे।