आखिर क्या था उस पेंटिंग में? इंदौर में 11वीं की छात्रा ने दे दी जान, परिवार भी हैरान-परेशान

आखिर क्या था उस पेंटिंग में? इंदौर में 11वीं की छात्रा ने दे दी जान, परिवार भी हैरान-परेशान


Last Updated:

Indore Crime News: इंदौर के आजाद नगर में 17 साल की राधिका दुबे ने घर में अकेले रहकर फांसी लगा ली. मौत से पहले उसने दो भावुक पेंटिंग बनाई थीं, जिनमें उसके दर्द और “बाय बाय” का संदेश था. परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया. पुलिस मोबाइल और डायरी कब्जे में लेकर मानसिक दबाव की जांच कर रही है.

आखिर क्या था उस पेंटिंग में? इंदौर में 11वीं की छात्रा ने दे दी जान, परिवार भी हैरान-परेशान

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता

Indore Crime News: इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के चौधरी नगर में दिल दहला देने वाली घटना हुई. 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 साल की राधिका दुबे ने घर में अकेले रहकर फांसी लगा ली. मौत से पहले उसने दो भावुक पेंटिंग बनाईं, जो अब हर किसी का दिल तोड़ रही हैं. पहली पेंटिंग में राधिका ने खूबसूरत पहाड़ बनाए थे, जिनके बीच में सूरज डूबता हुआ दिखाया. लाल-नारंगी रंगों से ऐसा लगा जैसे सूरज हमेशा के लिए अलविदा कह रहा हो. दूसरी पेंटिंग में उसने खुद का चेहरा बनाया और उसके पास बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा – “बाय बाय”. दोनों पेंटिंग देखकर लगता है कि राधिका पहले से ही कुछ बड़ा कदम उठाने का मन बना चुकी थी.

राधिका के पापा-मम्मी और बाकी परिवार वाले सुबह काम पर चले गए थे. घर में वो अकेली थी. दोपहर करीब 1 बजे पड़ोसियों को कुछ गलत लगा तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया. जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिवार को फोन किया गया. घर लौटते ही परिजनों ने कमरे का ताला तोड़ा तो राधिका पंखे से लटकी मिली. चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में पुलिस को खबर की गई. आजाद नगर पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राधिका अच्छी पढ़ाई करती थी और पेंटिंग बनाने की बहुत शौकीन थी. उसके कमरे में किताबों के साथ-साथ रंग, ब्रश और कई सारी पेंटिंग बिखरी पड़ी थीं.

परिवार वाले पूरी तरह टूट चुके हैं. मां बार-बार बेहोश हो रही हैं. पिता कुछ बोल ही नहीं पा रहे. पड़ोसी बता रहे हैं कि राधिका पिछले कुछ दिनों से बहुत चुप-चुप रहने लगी थी. मोबाइल भी कम चलाती थी. पढ़ाई का दबाव था या कोई और बात थी, अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है. पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि राधिका को काफी तनाव था. उसका मोबाइल और डायरी कब्जे में ले ली गई है. थाना प्रभारी ने बताया, ‘हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं. दोनों पेंटिंग भी अहम सबूत हैं. परिजनों से भी विस्तार से बात की जा रही है. जल्द ही सही वजह सामने आएगी.’

राधिका की मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले और स्कूल में फैली, हर तरफ मातम छा गया. उसकी सहेलियां रो-रोकर बुरा हाल कर रही हैं. एक सहेली ने बताया, “राधू बहुत अच्छी पेंटिंग बनाती थी. कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा करेगी.” यह घटना एक बार फिर बच्चों पर बढ़ते मानसिक दबाव की गंभीर याद दिलाती है. परिजन और शिक्षक कितना भी प्यार करें, लेकिन बच्चों की चुप्पी को समझना बहुत जरूरी है.

About the Author

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

आखिर क्या था उस पेंटिंग में? इंदौर में 11वीं की छात्रा ने दे दी जान



Source link