भुलक्कड़ रोहित शर्मा! रांची वनडे बाद टीम बस में भूल आए एयरपॉड्स, देखें रिएक्शन

भुलक्कड़ रोहित शर्मा! रांची वनडे बाद टीम बस में भूल आए एयरपॉड्स, देखें रिएक्शन


Last Updated:

Rohit Sharma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. मैच खत्म होने के बाद जब रोहित एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्होंने अपना एक कीमती सामना टीम बस में ही छोड़ दिया.

रोहित शर्मा टीम बस में भूल आए अपना सामान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भुलने के किस्से खूब चर्चित हैं. रोहित ने खुद ही कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें चीजें भूल जाने की आदत है. एक बार तो हद तब हो गई थी जब रोहित होटल में अपना पासपोर्ट भूल आए थे. ऐसा ही कुछ रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे मैच के बाद किया.

मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा जब टीम बस से एयरपोर्ट पर आए तो वह अपना एयरपॉर्ड्स का बॉक्स भूल आए. एयरपोर्ट पर रोहित एयरपॉड्स कान में लगाकर गाने सुन रहे थे, लेकिन उन्हें ध्यान नहीं था कि बॉक्स उनके पास है. फिर टीम के ही एक सपोर्ट स्टाफ रोहित को उनके एयरपॉड्स का बॉक्स वापस दिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.ॉ

रांची वनडे में कैसा था रोहित का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो वह शानदार था. रोहित शर्मा ने 51 गेंदों का सामना कर 57 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में रोहित ने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इस दौरान रोहित ने विराट कोहली के साथ मिलकर 136 रनों की पार्टनरशिप भी की.

क्या रहा रांची वनडे का नतीजा

वहीं रांची में खेले गए वनडे मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में 17 रन से जीत हासिल की. मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद विराट कोहली की 135 रनों की दमदार पारी से निर्धारित 50 ओवर के खेल में 349 रन बनाए थे. इसके जवाब में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने जबरदस्त खेल दिखाया, लेकिन आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर वह 322 रन बनाकर ऑलरआउट हो गई. इस तरह टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

भुलक्कड़ रोहित शर्मा! रांची वनडे बाद टीम बस में भूल आए एयरपॉड्स, देखें रिएक्शन





Source link