पुलिसकर्मी ने अपहरण के पीड़ित को लातों से मारा: रीवा में परिजनों ने लगाए आरोप, – Rewa News

पुलिसकर्मी ने अपहरण के पीड़ित को लातों से मारा:  रीवा में परिजनों ने लगाए आरोप, – Rewa News


रीवा में दो बचपन के दोस्तों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोस्त के द्वारा ही एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पूरा मामला सोमवार को समान थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग नगर का है। इस दौरान पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस और

.

जहां निवास करने वाला युवक युगांक पटेल शाम को नए बस स्टैंड में चाय पी रहा था। इसी दौरान एक पल्सर और एक्टिवा में सवार होकर पहुंचे अनिल पटेल,शिवांग सेन,योगेश खान सहित अन्य युवकों ने युगांक को पहले जबरन पल्सर में बैठाया और उसके बाद अपहरण कर उसे लेकर पंचमठ के पास ले गए।

जहां युगांक के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। इसी दौरान इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी युगांक के परिजनों को लग गई और वह समान थाने पहुंच गए। जिनके द्वारा दी गई जानकारी के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायल अवस्था में किशोर को बरामद किया और थाने ले आए। हालांकि इस दौरान पुलिस के एक जवान के द्वारा पीड़ित को लात मारने पर परिजनों ने आपत्ति जताई।

इसके बाद परिजनों ने बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शाम तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टा अलग पीड़ित और उसके परिवार पर समझौते का दबाव बनाती रही। हालांकि इस मामले में समान थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायती आवेदन ले लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



Source link