चना किसानों के लिए जरूरी जानकारी! जानें कब दें पहला पानी और कितनी डालें यूरिया, विशेषज्ञ की राय

चना किसानों के लिए जरूरी जानकारी! जानें कब दें पहला पानी और कितनी डालें यूरिया, विशेषज्ञ की राय


Last Updated:

Chickpea Farming Tips: चना दलहनी फसल होने के कारण इसकी जड़ें प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन बनाती हैं, इसलिए यूरिया का उपयोग बहुत कम करना चाहिए. अधिक यूरिया से पौधा तो बढ़ता है, लेकिन दाने कम बनते हैं.

Agriculture Tips: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में चने का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है. अत्यधिक उत्पादन के लिए सही समय पर सिंचाई और उर्वरक बेहद जरूरी है. चना कम पानी वाली फसल है, लेकिन विकास की कुछ जरूत में पानी देना आवश्यक होता है. चना की बुवाई के बाद शुरुआत में सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती, लेकिन अंकुरण ठीक से होने के लिए खेत में नमी होना बहुत जरूरी है.

वरिष्ठ किसान डॉ आरपी परोहा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि आमतौर पर चने की फसल में पहला पानी फूल आने की अवस्था में दिया जाता है. यह अवधि बुवाई के लगभग 40 से 45 दिन बाद आती है. इस समय नमी मिलने से दाने आने की प्रक्रिया मजबूत होती है. यदि मौसम में अधिक ठंड या कोहरा हो तो सिंचाई थोड़ा देर से देना चाहिए, लेकिन खेत में नमी की कमी नहीं होनी चाहिए. पहला पानी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर इस समय पर पौधे को पर्याप्त नमी न मिले तो दाने कम बनते हैं और पैदावार प्रभावित होता है.

आरपी परोहा ने बताया की चना दलहनी फसल है और जड़ों में राइजोबियम जीवाणुओं के कारण नाइट्रोजन खुद बनाता है, इसलिए यूरिया की जरूरत बहुत कम होती है. यूरिया अधिक डालने से पौधा पत्तियों पर अधिक बढ़ता है और दाने कम पढ़ते हैं.फिर भी यदि खेत में नाइट्रोजन की कमी हो या पौधा हल्का पीला दिख रहा हो तो बहुत कम मात्रा 10-15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर में यूरिया का छिड़काव पहली सिंचाई वाले समय, यानी फूल आने के समय पर किया जा सकता है. इसके साथ डीएपी, जिप्सम, और जैव उर्वरक का उपयोग बुवाई के समय किया जाए तो उत्पादन और मिट्टी की उर्वरकता दोनों बढ़ती हैं. सही समय पर सिंचाई और सीमित मात्रा में यूरिया से चने की पैदावार बेहतर होती है.

About the Author

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

homeagriculture

चना किसानों के लिए जरूरी जानकारी! जानें कब दें पहला पानी और कितनी डालें यूरिया



Source link