IPL Mini Auction 2025: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 17 दिसंबर को होने वाली है. इस बार इसका आयोजन अबू धाबी में होगा. मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. कुल 77 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. नीलामी में सबसे ऊंची बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. इस श्रेणी में 45 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. इसमें दो भारतीय खिलाड़ी हैं. इस बार ऑक्शन टेबल पर कुछ प्लेयर्स के लिए जमकर बोली लगने वाली है. इसके लिए फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया.
हम उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिनके ऊपर ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है…
वेंकटेश अय्यर: 2 करोड़ की बेस प्राइस में दो भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. ये खिलाड़ी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और स्पिनर रवि बिश्नोई हैं. वेंकटेश अय्यर पिछले सीजन के तीसरे महंगे खिलाड़ी थे. केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ में खरीदा था. अय्यर का प्रदर्शन साधारण रहा था. इस वजह से केकेआर ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया. वेंकटेश पर कई टीमों की नजर है. उन्हें खरीदने के लिए कोलकाता और आरसीबी के बीच जोरदार जंग देखने को मिल सकती है.
रवि बिश्नोई: आईपीएल 2022 से रवि बिश्नोई लखऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा थे. आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा और इस वजह से उन्हें अगले सीजन के लिए टीम ने रिटेन नहीं किया है. वह 77 मैचों में 72 विकेट हासिल कर चुके हैं. रवि बिश्नोई पर सबसे ज्यादा चेन्नई सुपरकिंग्स की है. टीम को एक भारतीय स्पेशलिस्ट स्पिनर की आवश्यकता है और वह बिश्नोई को खरीद सकती है.
ये भी पढ़ें: Explained: टीम इंडिया में दरार, गंभीर-रोहित-कोहली में क्या चल रहा? अब तो BCCI भी हो गया परेशान
कैमरन ग्रीन: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने भी 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की श्रेणी में अपना नाम रजिस्टर कराया है. कैमरन पर बड़ी बोली लग सकती है. कैमरन आईपीएल में शतक लगा चुके हैं. पिछली नीलामी में ग्रीन ने पीठ में इंजरी की वजह से हिस्सा नहीं लिया है. इस बार उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए केकेआर और सीएसके के बीच होड़ दिख सकती है. नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स (64.3 करोड़ पर्स) और चेन्नई सुपरकिंग्स (43.4 करोड़) के साथ सबसे धनी फ्रेंचाइजी के रूप में उतर रही है. केकेआर ग्रीन को टीम में शामिल कर रसेल की कमी पूरी करने की कोशिश करेगी, जिन्होंने हाल ही में आईपीएल को अलविदा कहा है. केकेआर अय्यर पर फिर से दाव लगा सकती है.