Last Updated:
Virat Kohli and Rohit Sharma reaches Raipur: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया रायपुर पहुंची. बीसीसीआई ने पूरी टीम की तस्वीर को फैंस के लिए साझा किया है. हर किसी की नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर ही टिकी है.
नई दिल्ली. रांची में जीत दर्ज करने के बाद सीरीज में बढ़त हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया का अगला पड़ाव रायपुर है. भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की टीम बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे के लिए रायपुर पहुंच गई हैं. भारत ने रांची में खेले गए पहले मैच में 17 रन की रोमांचक जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाई है.
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के रांची से उड़ान भरकर रायपुर पहुंचने की तस्वीरों साझा की है. इसमें टीम के सारे खिलाड़ी बेहद तरोताजा और खुश नजर आ रहे हैं. टेस्ट सीरीज में हार के बाद मिली जीत और खास कर सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली का रंग में लौटने से सभी खुश हैं. पूरी टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आई. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा गजब के फिट नजर आ रहे हैं. एयरपोर्ट से बाहर आते देख उनको फैंस उत्साहित हो गए. वहीं विराट की तस्वीर जो बीसीसीआई ने अपने हैंडल पर शेयर की है उसमें उनके चेहरे की चमक अलग है.
Ranchi ✅