Last Updated:
Agriculture News: हतनूर के किसान गणेश लोकल 18 से कहा कि मेरे परिवार के लोग परंपरागत केले गन्ना और कपास की खेती करते थे. जब मैं कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की और यूट्यूब और कृषि वैज्ञानिकों की राय लेकर टमाटर की खेती करना शुरू की टमाटर की खेती से मेरे को अच्छी लाखों रुपए की कमाई हो रही है.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रहने वाले किसान अक्सर नवाचार करने के लिए जाने जाते हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के हतनूर क्षेत्र में रहने वाले 12वीं पास गणेश का कहना है कि मेरे घर पर कई वर्षों से परंपरागत खेती होती थी. जिसमें मेरे परिवार के लोग केला कपास और गन्ने की खेती करते थे. अब मैं हटकर खेती करना शुरू कर दी है मैं टमाटर की खेती कर रहा हूं. यह खेती 6 महीने की होती है. जिससे हर साल लाखों रुपए की कमाई हो जाती है इस बार मैंने नवाचार किया है.
किसान ने दी जानकारी
हतनूर के किसान गणेश लोकल 18 से कहा कि मेरे परिवार के लोग परंपरागत केले गन्ना और कपास की खेती करते थे. जब मैं कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की और यूट्यूब और कृषि वैज्ञानिकों की राय लेकर टमाटर की खेती करना शुरू की टमाटर की खेती से मेरे को अच्छी लाखों रुपए की कमाई हो रही है. इस बार भाव कम मिलने से मेरा नुकसान भी हुआ है और बारिश अधिक होने के कारण मेरी कई फसल बर्बाद भी हो गई है. अभी मैं 7 एकड़ में टमाटर की खेती कर रहा हूं
3 साल से कर रहा हूं टमाटर की खेती
किसान का कहना है कि मेरे द्वारा 3 साल से टमाटर की खेती की जा रही है 2 साल मुझे लाखों रुपए की कमाई हुई है. इस साल मेरा नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन मेरी जो लागत लगी थी. वह सभी निकल गई है. क्योंकि इस बार मेरे को अधिक बारिश की मार पड़ी है और टमाटर का भाव नहीं मिल रहा है. टमाटर ₹400 कैरट तक बिक रहा है. जिससे मुझे अधिक कमाई नहीं हो रही है मैं 10 से 15 मजदूरों को रोजगार भी दे रहा हूं.