Last Updated:
टाटा सिएरा, मारुति ई विटारा, किआ सेल्टोस और रेनो डस्टर मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में नई तकनीक और डिजाइन के साथ जल्द लॉन्च होने जा रही हैं. टाटा सिएरा ने लॉन्च के बाद से ही मार्केट में तहलका मचा रहा है. इसके लुक से लेकर फीचर्स और कीमत तक की मार्केट में लगातार चर्चा हो रही है. इसे टक्कर देने के लिए अब कई एसयूवी बाजार में दस्तक देने वाली हैं.
नई दिल्ली. टाटा सिएरा ने ऑटो प्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है. यह एसयूवी सेगमेंट की लीडर हुंडई क्रेटा और अन्य मिडसाइज एसयूवी को कड़ी टक्कर देने आ रही है. जल्द ही इस सेगमेंट में दो बड़े प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं – मारुति ई विटारा, नेक्स्ट-जेन किया सेल्टोस और न्यू-जेन रेनो डस्टर. ये दोनों एसयूवी सीधे तौर पर आने वाली टाटा सिएरा के मुकाबले में होंगी. टाटा सिएरा के कई और वेरियंट्स भी टाटा आने वाले समय में लॉन्च करेगा. आइए जानते हैं इन तीनों में क्या खास है.
मारुति ई विटारा
मारुति ई विटारा 2 दिसंबर 2025 (यानी आज) को शोरूम में दस्तक देगी और इसी दिन इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान भी होगा. यह 5-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई 6 और आने वाली टाटा सिएरा ईवी (जो 2026 की शुरुआत में आएगी) को टारगेट करेगी. ई विटारा में 49kWh और 61kWh बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएंगे. ड्यूल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप बड़े बैटरी वेरिएंट के लिए रिजर्व रहेगा. मारुति सुजुकी का दावा है कि ई विटारा 500 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी.
नई किआ सेल्टोस
दूसरी पीढ़ी की किआ सेल्टोस 10 दिसंबर 2025 को लॉन्च होगी. इसमें कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज और ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा. ऑफिशियल टीजर में नए हेडलैंप और टेललैंप, बदला हुआ फ्रंट बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिखाए गए हैं. नई सेल्टोस मौजूदा मॉडल से लंबी और चौड़ी होगी, जिससे केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी. फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, नई सीट अपहोल्स्ट्री और ट्रिम्स, रीडिजाइन डैशबोर्ड और कंट्रोल पैनल मिलेगा. मैकेनिकल तौर पर 2026 किया सेल्टोस में कोई बदलाव नहीं होगा.
नई रेनो डस्टर
तीसरी पीढ़ी की रेनो डस्टर भारत में 26 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी. इसका डिजाइन और स्टाइलिंग पहले से ज्यादा मैच्योर और मॉडर्न होगा. इसके ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स ग्लोबल-स्पेक डेसिया बिग्स्टर से लिए गए हैं, जिसमें नया ग्रिल, रेनो का सिग्नेचर लोगो, नए हेडलैंप, वाई-शेप एलईडी डीआरएल, नए अलॉय व्हील्स, सी-पिलर पर रियर डोर हैंडल और वाई-शेप टेललैंप शामिल हैं. 2026 रेनो डस्टर सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जिसमें संभवतः 1.0 लीटर टर्बो और 1.3 लीटर टर्बो इंजन मिल सकते हैं.