Last Updated:
नई दिल्ली. एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल करने वाली मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा पीठ की चोट के कारण दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं. गुरुवार से गाबा में शुरू होने वाले पिंक बॉल टेस्ट से दो दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने पुष्टि की कि 38 साल के ख्वाजा ओपनिंग में नहीं उतरेंगे. ख्वाजा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पीठ में ऐंठन के कारण बल्लेबाजी की शुरुआत नहीं कर पाए थे.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार दोपहर एक बयान में कहा, “उस्मान ख्वाजा पीठ की चोट के कारण ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.”
ख्वाजा टीम के साथ रहेंगे और अपनी रिकवरी जारी रखेंगे. उन्हें टीम में किसी और से बदला नहीं गया है. ख्वाजा की गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड एक बार फिर ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वहीं, इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन तय कर ली है, जिसमें स्पिनिंग ऑलराउंडर विल जैक्स चोटिल मार्क वुड की जगह खेलेंगे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें