करणी सेना और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने निवाड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ओरछा धाम को स्वरूप देने वाली महारानी कुंवर गणेश की प्रतिमा तुरंत स्थापित करने की मांग की। साथ ही, गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन और पूरे धाम क्षेत्र में शर
.
प्रतिनिधियों ने बताया कि महारानी कुंवर गणेश ने ओरछा धाम को स्वरूप प्रदान किया था और इतिहास में उनका महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए उनकी प्रतिमा स्थापित करना आवश्यक है।
उन्होंने प्रशासन से गौशालाओं की व्यवस्था मजबूत करने, चारे का उचित प्रबंध करने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
करणी सेना ने तर्क दिया कि जहां लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान रामराजा सरकार के दर्शन करते हैं, वहां शराब की बिक्री धार्मिक माहौल को प्रभावित करती है। उन्होंने ओरछा धाम को पूरी तरह सात्विक और पवित्र क्षेत्र घोषित करते हुए शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
इस दौरान जिला प्रभारी मानवेंद्र सेंगर, प्रिंस प्रताप सिंह राठौर, राज प्रताप सिंह, हिमांशु बुन्देला, राजीव तोमर सहित करणी सेना और सर्व समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।