श्योपुर में SIR कार्य में लापरवाही, बीएलओ निलंबित: जिलेभर में 98.82% काम पूरा; अब भी मतदाताओं से 6026 फॉर्म प्राप्त होना बाकी – Sheopur News

श्योपुर में SIR कार्य में लापरवाही, बीएलओ निलंबित:  जिलेभर में 98.82% काम पूरा; अब भी मतदाताओं से 6026 फॉर्म प्राप्त होना बाकी – Sheopur News



श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश के बाद जिले में एसआईआर कार्य में तेजी आई है। जिले में अब तक 98.82 प्रतिशत गणना फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। कुल 656 मतदान केंद्रों में से 339 केंद्रों पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बाकी केंद्रों

.

6026 फॉर्म से प्राप्त होना बाकी

अधिकारियों के अनुसार अब भी 6026 फॉर्म मतदाताओं से प्राप्त होने बाकी हैं। जिन मतदाताओं ने अभी तक भरे हुए गणना पत्रक बीएलओ को नहीं दिए हैं, उनसे जल्द फॉर्म उपलब्ध कराने की अपील की गई है ताकि इन्हें ऐप के माध्यम से डिजिटाइज कर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके।

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उच्च प्रगति

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जैन ने बताया कि जिले के कुल 5,16,986 मतदाताओं में से 5,10,960 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र श्योपुर में 98.62 प्रतिशत और विजयपुर में 99.03 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। पुनरीक्षण अभियान में 339 बीएलओ ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है, जिनमें विजयपुर क्षेत्र के 224 और श्योपुर के 115 बीएलओ शामिल हैं।

काम में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने प्राथमिक शिक्षक एवं बीएलओ चिरोंजी लाल जाटव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वे विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 281, प्राथमिक शाला भवन गोठरा के बीएलओ थे।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा बार-बार निर्देश देने के बाद भी लगातार उदासीनता बरतने पर यह कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 विजयपुर निर्धारित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link