बैतूल जिले के आठवा मिल के पास सातमऊ रोड पर सोमवार रात सड़क हादसे में घायल 24 वर्षीय युवक रोहित ककोडिया की मंगलवार को मौत हो गई। वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते मे
.
मृतक युवक की पहचान रोहित ककोडिया (24 वर्ष), पिता फूलचंद ककोडिया, निवासी ग्राम बासपानी, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित सोमवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच पाढर से अपने गांव बासपानी लौट रहा था। इसी दौरान सातमऊ रोड पर हादसे का शिकार हो गया।
राहगीरों ने रोहित को सड़क पर पड़ा देखकर तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल बैतूल ले गए। देर रात तक उसका इलाज चला, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, रोहित अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
