रीवा नगर निगम ने पूरा किया 31 पुराने कुओं का सौंदर्यीकरण, 61 का काम अगले चरण में, जानें क्या है प्लान

रीवा नगर निगम ने पूरा किया 31 पुराने कुओं का सौंदर्यीकरण, 61 का काम अगले चरण में, जानें क्या है प्लान


Last Updated:

Rewa Nagar Nigam News: नगर निगम रीवा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 92 पुराने कुओं का जीर्णोद्धार शुरू किया, 31 कुओं का सौंदर्यीकरण पूर्ण हुआ, जिससे जल संरक्षण और भू–जल स्तर मजबूत होगा.

Rewa News: नगर निगम रीवा ने शहर के पुराने और उपेक्षित कुओं को फिर से जीवन देने के लिए बड़े स्तर पर जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण अभियान शुरू किया है. ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत शहर के चारों जोन में 92 परंपरागत कुओं को मार्क करके योजना बनाई गई थी. कई कुओं में गाद सफाई, संरचनात्मक मरम्मत, पेंटिंग, सुरक्षा ग्रिल, प्लेटफॉर्म और टाइल्स लगाने का काम चल रहा है. निगम का उद्देश्य इन कुओं को फिर से उपयोगी बनाना और शहर को जल–संरक्षण के मॉडल के तौर पर विकसित करना है.

अभियान के पहले चरण में शहर के कई वार्डों में कुओं का जीर्णोद्धार पूरा किया जा चुका है. वार्ड 27 के पुलिस चौराहा क्षेत्र में 4 कुएं, वार्ड 40 के बंसल बस्ती और बेलदार मोहल्ला क्षेत्र में 4 कुंए, वार्ड 36 में 5 कुंए, वार्ड 22, 23 और 25 में 8 कुंए और वार्ड 29 में 8 कुंए पूरी तरह सुधारकर सौंदर्यीकृत किए गए हैं. वार्ड 20 और 31 के कुओं का काम भी पूरा कर दिया गया है. कुल मिलाकर 31 कुओं का सौंदर्यीकरण पूर्ण हो चुका है और परिणाम तेजी से सामने आ रहे हैं.

31 कुओं का काम पूरा
निगम प्रशासन ने 92 चिह्नित कुंओं के सुधार और प्रमुख स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण के लिए 95.81 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की थी. इसके बाद 31 कुओं का काम पूरा हो गया है. अब 61 कुओं का सौंदर्यीकरण दूसरे चरण में किया जाएगा. इनमें कई वार्ड ऐसे हैं, जिनके कुओं पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. निगम का मानना है कि यह प्रयास शहर के भू–जल स्तर को मजबूत करेगा और रेन वाटर स्टोरेज कैपेसिटी भी बढ़ेगी.

नगर निगम का बड़ा लक्ष्य
निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कहा, शहर के पारंपरिक कुएं स्वाभाविक रूप से भूमिगत जल संरक्षण का मजबूत माध्यम हैं. उनका जीर्णोद्धार जल उपलब्धता बढ़ाने के साथ भू–जल रिचार्ज को भी मजबूत करता है. उन्होंने बताया कि पुराने कुओं को पुनर्जीवित करने से शहर में जल का सतत उपयोग सुनिश्चित होगा और भू–जल को प्रदूषण व दुरुपयोग से बचाने में मदद मिलेगी. निगम का लक्ष्य है कि हर पुराने कुंए को उसकी उपयोगिता और सांस्कृतिक महत्व के साथ सुरक्षित रखा जाए.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

रीवा नगर निगम क्यों कर रहा पुराने कुओं का सौंदर्यीकरण, जानें बड़ा प्लान



Source link