In the Congress government, the land of the indebted farmers used to be attached even to the cow and oxen: Minister Meena Singh | कांग्रेस सरकार में कर्जदार किसानों की जमीनें होती थीं कुर्क गाय-बैल तक की हो जाती थी गिनती:मंत्री मीना सिंह

In the Congress government, the land of the indebted farmers used to be attached even to the cow and oxen: Minister Meena Singh | कांग्रेस सरकार में कर्जदार किसानों की जमीनें होती थीं कुर्क गाय-बैल तक की हो जाती थी गिनती:मंत्री मीना सिंह


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Vidisha
  • In The Congress Government, The Land Of The Indebted Farmers Used To Be Attached Even To The Cow And Oxen: Minister Meena Singh

विदिशा18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चार हजार करोड़ रुपए की बीमा राशि प्रदेश के किसानों के खातों में पीएम मोदी ने भेजा है। किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। यह कहना है कि प्रदेश की आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री मीना सिंह का। उन्होेंने सबका साख-सबका विकास’’ कार्यक्रम के तहत एसएटीआई कॉलेज के कैलाश सत्यार्थी हॉल में सहकारी साख समितियों के किसानों को फसल ऋण वितरण, प्रधानमंत्री सम्माननिधि, पशुपालकों एवं मत्स्य पालन हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए। मंत्री मीना सिंह ने कहा कि 2003 के पहले कांग्रेस की दिग्विजयसिंह की सरकार में किसानों का हाल बेहाल था। मंत्री सिंह ने यहां तक कहा कि दिग्विजय सिंह की सरकार में 18 प्रतिशत का ब्याज किसानों से वसूला जाता था। जो किसान कर्ज नहीं पटा पाते थे उनकी जमीनें कुर्की कर ली गई। यहां तक कि वसूली के लिए गाय-बैल ही नहीं थाली, गिलास, कटोरी और चम्मच तक की गिनती कर ली जाती थी। 11 किसानों कोे प्रमाण-पत्र दिए: 11 हितग्राहियों को केसीसी वितरित की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, मुकेश टंडन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्यामसुंदर शर्मा, भारतीय उद्योग मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश जैन आदि शामिल थे।

मंत्री ने छुए ताम्रकार के पैर
सहकारी सम्मेलन मे भाग लेने आईं आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह जैसे ही विदिशा सर्किट हाउस पहुंची तो पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत करने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व बैंक अध्यक्ष बाबूलाल ताम्रकार आगे बड़े तो उन्होंनें यह कहकर पुष्पगुच्छ लेने से मना कर दिया कि बाबूजी आप हमारे वरिष्ठ हैं। आपका स्वागत तो मै करूंगी। फिर उन्होंनें पुष्प गुच्छ से ना केवल ताम्रकार का स्वागत किया वरन आगे बड़ कर उनके पैर भी छुए। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0



Source link