भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में वनडे में बारिश बनेगी विलेन?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में वनडे में बारिश बनेगी विलेन?


नई दिल्ली. रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत की जीत ने सीरीज को रोमांचक बना दिया है. साउथ अफ्रीका जब दूसरा वनडे खेलने उतरेगी को मुकाबला करो या मरो का होगा. तीन मैचों की वनडे सीरीज यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. मेजबान टीम बुधवार को सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी. नजर फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी. दोनों ने पहले मैच में अपने धमाकेदार खेल से मुकाबला पलट चुके हैं.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रांच में 17 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुभवी जोड़ी पर सबकी नजरें रहीं, जिन्होंने शुरुआती झटके के बाद 136 रन की शानदार साझेदारी की. उनकी इस साझेदारी ने टीम के लिए मजबूत स्कोर की नींव रखी, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी काफी खुश नजर आए. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट पर 349 का स्कोर खड़ा किया था. कोहली ने शानदार 135 रन बनाए वहीं रोहित ने 57 रन की अहम पारी खेली. केएल राहुल ने भी 60 रन का योगदान दिया. कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर 332 रन पर मेहमान टीम को ऑलआउट कर दिया था.

क्या रायपुर में दूसरे वनडे में बारिश बनेगी विलेन?

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मौसम साफ रहने की संभावना है. रायपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है, दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, बादल लगभग 39% तक रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में रह सकता है. खेल के लिए आदर्श परिस्थितियां होने की उम्मीद है, जिससे फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे: टीमें

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवॉल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हर्मन, केशव महाराज, मार्को यानसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन



Source link