कार्रवाई कर पुलिस ने पकड़े सटोरिए।
सागर पुलिस ने अवैध शराब, सट्टा और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में कैंट पुलिस ने कजलीवन मैदान और सदर समेत अन्य इलाकों में दबिश देकर 5 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां और
.
दरअसल, एसपी विकास शाहवाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों (शराब, सट्टा, जुआ) पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैंट थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा बुकिंग कर रहे हैं।
घेराबंदी कर इन इलाकों में की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सदर कजलीवन मैदान, मढिया विट्ठलनगर और शास्त्री चौक सदर समेत अन्य स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी।
ये 5 सटोरिये चढ़े पुलिस के हत्थे
- बाबूलाल अहिरवार (55 वर्ष), पिता मंगल अहिरवार, निवासी 17 मुहाल सदर बाजार।
- नरेन्द्र जाटव (48 वर्ष), पिता रामलाल जाटव, निवासी गुरुगोविंद्र सिंह वार्ड।
- यधुनंदन घोषी (49 वर्ष), पिता प्रताप सिंह घोषी, निवासी गुरुगोविंद्र सिंह वार्ड।
- अरविंद्र लोधी (34 वर्ष), पिता प्रकाश लोधी, निवासी पगारा।
- गोलू उर्फ राहुल चौकसे (35 वर्ष), पिता प्यारेलाल चौकसे, निवासी गुरुगोविंद्र सिंह वार्ड।
सट्टा एक्ट में मामला दर्ज कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि सट्टा बुकिंग करते हुए पांच आरोपी पकड़ाए हैं। आरोपियों के कब्जे से सट्टा बुकिंग पर्ची और नकद 6010 रुपए जब्त किए गए हैं। सभी सटोरियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।