इंदौर में युवक ने फांसी लगाई: नानी से मांगे थे 5 हजार रुपए, मना करने पर कमरे में गया और फंदे पर झूला – Indore News

इंदौर में युवक ने फांसी लगाई:  नानी से मांगे थे 5 हजार रुपए, मना करने पर कमरे में गया और फंदे पर झूला – Indore News



इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय शुभम जादौन ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। हीरानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

पुलिस के अनुसार शुभम अपने नानी के साथ रहता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह पैसेंजर ऑटो लेकर घर पहुंचा। उसने नानी से 5 हजार रुपए मांगे, लेकिन नानी ने रकम न होने की बात कही। इसके बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया।

करीब एक घंटे बाद जब शुभम बाहर नहीं आया तो नानी ने उसके छोटे भाई गौतम को उसे देखने भेजा। कमरे में जाकर देखा तो शुभम फंदे से लटका हुआ था। परिजन उसे नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक्सीडेंट के बाद बदला जीवन

परिवार वालों ने बताया कि दो साल पहले शुभम का जेल रोड पर एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसके पैर में रॉड डाली गई थी। इस कारण वह करीब डेढ़ साल तक काम नहीं कर पाया। दो महीने पहले उसे क्लेम की राशि मिली थी, जिससे उसने ऑटो खरीदा और भाई के साथ मिलकर ऑटो चलाने लगा था।

मां–पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत

परिजनों के मुताबिक शुभम की मां का निधन उसके जन्म के कुछ महीने बाद ही हो गया था। पिता की भी बीमारी के चलते कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद दोनों भाई नानी और मामा के साथ ही रहते थे।



Source link