Last Updated:
Money Plant Winter Care Tips: सर्दियों में मनी प्लांट की पत्तियां अक्सर कम रोशनी, ज्यादा पानी या गलत देखभाल के कारण पीली पड़ने लगती हैं. इसे स्वस्थ रखने के लिए पानी कम मात्रा में दें, मिट्टी पूरी तरह सूखने पर ही सिंचाई करें और पौधे को हल्की, छनकर आने वाली रोशनी में रखें.
आमतौर पर घर को सुंदर बनाने के लिए लोग कई प्रकार के फूल व सुंदर-सुंदर पौधे लगाकर घर की रौनक को बढ़ाते है. इसी के साथ कुछ लोग ऐसे पौधे भी लगाते है, जिससे घर में सकारात्मकता ऊर्जा का आगमन बना रहे.

आजकल अधिकतर लोग अपने घर में मनी प्लांट जरूर लगाते हैं. किसी के लिए यह सिर्फ सजावट का हिस्सा होता है, तो कई लोग इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ मानकर घर में स्थान देते हैं. माना जाता है कि सही दिशा में लगाया गया मनी प्लांट न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है.

अभी सर्दियों का मौसम शुरू हो चूका है. इन दिनों ठंड के महीने में ज्यादातर पौधों के पत्ते सिकुड़ने लगते हैं और पौधे मुरझाने लगते हैं. सभी पौधों को सर्दी के दिनों में खास देखभाल की जरूरत होती है. इसी तरह मनी प्लांट के पौधे को भी ठंड के दिनों में अच्छा खासा ध्यान रखना होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपके घर में लगा मनी प्लांट अचानक पीला पड़ने लगे तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. अक्सर कुछ साधारण गलतियों की वजह से पत्तों में पीलापन आने लगता है. बस इन गलतियों से बचना और सही देखभाल अपनाना आसान है. कई घरेलू नुक्से इन पौधों को हरा भरा रखने के लिए लोग आजमाते है, जिन्हें अपनाकर आप अपने मनी प्लांट को फिर से हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं.

ठंड के मौसम में मनी प्लांट की देखभाल करते समय पानी देना सबसे अहम बातों में से एक है. इस दौरान पौधा कम पानी मांगता है. इसलिए उसे बार-बार पानी देने से बचना चाहिए. जरूरत से ज्यादा पानी जड़ों को सड़ा सकता है. ध्यान रखें.पानी तभी दें जब गमले की मिट्टी पूरी तरह सूखी महसूस हो. अगर पत्तियां पीली दिखने लगें, तो घबराकर तुरंत पानी न डालें, बल्कि मिट्टी की नमी जांचकर ही फैसला करें. सही सिंचाई पौधे को ताजा, हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रखती है.

मनी प्लांट को रोशनी पसंद है, लेकिन तेज और सीधी धूप इसकी पत्तियों को नुकसान पहुँचा सकती है. इसलिए इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां हल्की, छनकर आने वाली धूप मिले. कमरे या बालकनी में ऐसी जगह चुनें जहां प्राकृतिक प्रकाश पर्याप्त हो. ध्यान रखें कि इसे बिल्कुल अंधेरे कोने में न रखें, वरना इसकी बढ़त प्रभावित हो सकती है.

अक्सर लोग पौधे कि जड़ को मजबूत बनाने के लिए कई चीजे मिटी मे डाल देते है. ऊनि मे से चाय पत्ती भी चावल के पानी की तरह खाद का काम करती है. अगर आप अपने घर में चाय बनाकर पीते हैं और चाय की पत्ती को फेंक देते हैं, तो ऐसा न करें. खासकर यदि आपने अपने घर में मनी प्लांट लगाया है, तो चाय की पत्ती फेंकने की गलती न करें. चाय की पत्ती को धूप में सुखा लें और जब यह सूख जाए, तो इसे मिट्टी या सूखे गोबर में मिला दें. हर महीने एक बार इस मिश्रण को पौधे में डालें. पौधा हमेशा हरा-भरा रहेगा.

इन घरेलू नुक्से को आजमाने से घर मे रखे मनी प्लांट हरा भरा रहता है. साथ ही पीला भी नही पड़ता है. जिससे घर मे सकारात्मकता ऊर्जा का प्रवेश होता है. इसलिए अगर ठंड मे आपके घर मे मनी प्लांट है और यह सुख रहा या पीला पड़ रहा है तो यह तरीका एक बार टॉय करना कारगार साबित हो सकता है.