Last Updated:
India lost Second ODI against South Africa: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हरा दिया. विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक और केएल राहुल के अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 358 रन बनाए. कोहली ने इस सीरीज में बैक टू बैक दूसरे मैच में भी शतक जड़ा वहीं रुतुराज ने वनडे करियर की पहली सेंचुरी जड़ी. राहुल ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा. साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. दक्षिण अफ्रीका की घर से बाहर वनडे में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत है. तीसरा और अंतिम वनडे मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.
नई दिल्ली. एडेन मार्करम के शतक के बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों की सूझबूझ भरी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हरा दिया. रायपुर में खेले गए दूसरे मैच मैच को जीतकर मेहमान साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. रांची में खेला गया पहला वनडे भारत ने 17 रन से जीता था. हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारतीय फील्डर्स ने काफी निराश किया. विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ का शतक बेकार हो गया. साउथ अफ्रीका की घर से बाहर वनडे में रन चेज करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत में 359 रन का सबसे बड़ा टारगेट हासिल किया था. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.
भारत की ओर से रखे गए 359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 49.2 ओवर में 6 विकेट पर 362 रन बनाए. मेहमान टीम की ओर से ओपनर एडेन मार्करम ने सबसे अधिक 110 रन बनाए वहीं मैथ्यू ब्रीट्जके ने 68 रन का योगदान दिया जबकि डेवाल्ड ब्रेविस 34 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान टेम्बा बावुमा 48 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए. कॉर्बिन बॉश 26 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं केशव महाराज ने 14 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो दो विकेट चटकाए वहीं हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने एक एक विकेट लिया.
कोहली-गायकवाड़ के शतक, भारत ने 5 विकेट पर 358 रन बनाए
इससे पहले, भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बनाए. विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों के बाद केएल राहुल ने धमाकेदार अर्धशतक जड़कर भारत का स्कोर 360 के करीब पहुंचाया. विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़ा वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने वनडे करियर की पहली सेंचुरी जड़ी. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की. रुतुराज को मिडिल ऑर्डर में उतरे और उन्होंने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खूब धुनाई की.
साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली.
गायकवाड़ ने चौथे नंबर पर उतरकर 83 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल थे. गायकवाड़ ने अपने आठवें वनडे में पहला शतक जड़ा. वहीं कोहली ने इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक ठोककर 2027 वनडे विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता की. कोहली ने 93 गेंदों पर 102 रन बनाए जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे. इसके बाद केएल राहुल ने 43 गेंदों पर नाबाद 66 रन की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और दो छक्के जड़े. रोहित 14 जबकि यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हुए. रवींद जडेजा ने 24 रन का योगदान दिया वहीं वाशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर पवेलियन लौटे. साउथ अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाए वहीं नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी ने एक एक विकेट लिया.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें