भोपाल21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले हड़ताल पर गए प्रदेश के अपर कलेक्टराें, संयुक्त कलेक्टराें, डिप्टी कलेक्टराें ने मंगलवार काे हड़ताल वापस ले ली। संघ के अध्यक्ष जीपी माली ने बताया कि संघ की महासचिव मल्लिका नागर के साथ प्रतिनिधियाें ने मंगलवार सुबह सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से बात की। माली ने बताया कि सीएम से हमारी विभिन्न मांगाें पर बातचीत हुई है।
उन्हाेंने मंत्रिपरिषद की उप समिति बनाने की घाेषणा की है। यह समिति हमारी मांगाें पर विचार कर राज्य सरकार काे रिपाेर्ट साैंपेगी। गाैरतलब है कि छिंदवाड़ा में एसडीएम के साथ हुई घटना काे लेकर संघ द्वारा रविवार से बेमुद्दत हड़ताल का ऐलान किया गया था। इनके समर्थन में तहसीलदाराें, नायब तहसीलदाराें ने भी सामूहिक अवकाश ले लिया था।
0