6 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर गलत रीलें चलाईं: दतिया में आरोपी पर आईटी एक्ट में केस, फर्जी फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की – datia News

6 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर गलत रीलें चलाईं:  दतिया में आरोपी पर आईटी एक्ट में केस, फर्जी फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की – datia News



सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कार्यक्रम को लेकर गलत सामग्री फैलाने के मामले में इंदरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब आरोपी को साइबर सेल की मदद से पकड़ने की तैयारी पुलिस कर रही है।

.

पुलिस के अनुसार, केशव यादव की ओर से मंगलवार को एक लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें उनके भाई दामोदर यादव के नाम से बनाए गए एक फर्जी फेसबुक अकाउंट से 6 दिसंबर को इंदरगढ़–सेंवढ़ा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भ्रामक और उकसाने वाली रीलें प्रसारित किए जाने की बात कही गई थी।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि फर्जी फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल समाज में रोष फैलाने, लोगों को भ्रमित करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा था। इस गंभीर कृत्य पर थाना इंदरगढ़ में अपराध दर्ज किया गया है।

आरोपी की पहचान के प्रयास जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 353(1)सी, 319(2) बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले आरोपी की पहचान साइबर सेल की मदद से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

साथ ही चेतावनी जारी करते हुए पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली या समाज की समरसता बिगाड़ने वाली पोस्ट को आगे बढ़ाने वाले व्यक्तियों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दतिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध, भ्रामक वीडियो या पोस्ट को फॉरवर्ड न करें। यदि ऐसी कोई सामग्री नजर आती है तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और माहौल को बिगड़ने से रोका जा सके।



Source link