रचना नगर, सलैया-मिसरोद समेत 15 इलाकों में बिजली गुल रहेगी: जनजातीय संग्रहालय में देखे एग्जीबिशन; जानिए शहर में आज कहां–क्या खास – Bhopal News

रचना नगर, सलैया-मिसरोद समेत 15 इलाकों में बिजली गुल रहेगी:  जनजातीय संग्रहालय में देखे एग्जीबिशन; जानिए शहर में आज कहां–क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो, आपसे जुड़ी हैं…

इन इलाकों में बिजली कटौती

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मिसरोद फेस-1, सेक्टर- डी और ई, सलैया एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी एवं आसपास।
  • दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक राहुल नगर एवं आसपास के इलाके।
  • दोपहर 1 से 3 बजे तक कैलाश नगर, जनता क्वार्टर, भारती निकेतन एवं आसपास।

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
कैंपस/जॉब

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

  • भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) भोपाल ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
  • प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link