Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन लगातार दौरे और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा रहा. सुबह भोपाल से शुरुआत करते हुए उन्होंने कूनो में अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस के आयोजन में हिस्सा लिया और शाम होते-होते ग्वालियर तथा खजुराहो पहुंचकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया. देर रात वे भोपाल लौटेंगे. सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री बोट क्लब, बड़ी झील पहुंचे, जहां उन्होंने 20 शिकारा नावों का शुभारंभ किया. यह पहल राजधानी में पर्यटन और जल-परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इसके बाद 10:15 बजे वे विधानसभा पहुंचे और 11 बजे शुरू हुई सदन की कार्यवाही में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने यहां राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में हिस्सा लिया. दोपहर 1:10 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल से ग्राम अहेरा (पोहरी विधानसभा), जिला शिवपुरी के लिए रवाना हुए. 2:25 बजे वे अहीरा गेट, कूनो पहुंचे, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया. कूनो राष्ट्रीय उद्यान देश में चीता पुनर्वासन परियोजना का मुख्य केंद्र होने के कारण यह आयोजन विशेष महत्व रखता है. चीता दिवस समारोह के बाद 4:10 बजे मुख्यमंत्री कूनो से ग्वालियर के लिए रवाना हुए. यहां से वे 5:40 बजे खजुराहो के लिए रवाना हुए और 6:40 बजे छतरपुर जिले के ग्राम कुटनी (राजनगर विधानसभा) पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके बाद 7:40 बजे वे होटल रामदा, खजुराहो पहुंचे और यहां भी एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया. दिनभर के लंबी यात्रा और कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8:55 बजे खजुराहो से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे.
December 4, 202507:53 IST
बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

December 4, 202507:52 IST
उज्जैन में सिंहस्थ कुम्भ से पहले अखाड़ों के बीच बढ़ा विवाद
उज्जैन में सिंहस्थ कुम्भ से पहले अखाड़ों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने रामादल को कुम्भ संबंधी कार्यों के लिए प्रशासन से न मिलने की चेतावनी दी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है. लेकिन बुधवार को रामादल अखाड़ा परिषद के नए अध्यक्ष रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि वे प्रशासन से मिलकर संतों और श्रद्धालुओं से जुड़े मुद्दों को सुलझाएंगे.