13 साल में पहली बार… ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुआ करिश्माई बॉलर, पिंक बॉल टेस्ट में स्टीव स्मिथ के फैसले से मची खलबली

13 साल में पहली बार… ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुआ करिश्माई बॉलर, पिंक बॉल टेस्ट में स्टीव स्मिथ के फैसले से मची खलबली


Australia vs England Pink Ball Test: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा फैसला लिया. उसने ब्रिसबेन में पिंक बॉल टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में अहम बदलाव करते हुए करिश्माई स्पिनर नाथन लियोन को बाहर कर दिया. 13 सालों में पहली लियोन घरेलू मैदान पर स्क्वॉड में रहने के बावजूद प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाए. लियोन की जगह तेज गेंदबाज माइकल नीसर को जगह दी गई है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गुरुवार (4 अगस्त) को बल्लेबाजी का फैसला किया.

ऑस्ट्रेलिया ने किए ये बदलाव

2025 में यह दूसरी बार है जब लियोन को पिंक-बॉल टेस्ट के लिए बेंच पर बैठाया गया है. इससे पहले वेस्टइंडीज की जमीन पर वह पिंक बॉल टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. स्टीव स्मिथ ने पर्थ टेस्ट जीतने वाली टीम में दो दिन के अंदर दो बदलाव किए. चोटिल उस्मान ख्वाजा की गैरमौजूदगी में जोश इंगलिस को टीम में शामिल किया गया है. इंगलिस मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे. शेफील्ड शील्ड में अच्छा करने के बावजूद ब्यू वेबस्टर को टीम में जगह नहीं मिली. पैट कमिंस के ठीक होने के दौरान अभी भी बाहर रहने की वजह से ब्रैंडन डॉगेट ने अपनी जगह बनाए रखी है.

Add Zee News as a Preferred Source


पैट कमिंस क्यों नहीं खेलें?

ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाए. वह चोट के कारण बाहर हैं. कार्यवाहक कप्तान स्मिथ ने टॉस हारने के बाद कहा, ”अगर आप अच्छी बैटिंग करते हैं, तो आपको मैच को अपने हिसाब से बदलने का मौका मिलता है. उम्मीद है कि हम अच्छी बॉलिंग कर पाएंगे.” कमिंस के बारे में उन्होंने बताया कि वह वापसी के करीब थे.उन्होंने सब कुछ सही किया है. यह खेल थोड़ा रिस्की होता. इंगलिस की बैटिंग पोजीशन पर कंगारू कप्तान ने कहा, ”वह मिडिल-ऑर्डर में बैटिंग करेंगे लियोन की जगह नेसर आए हैं. पिंक बॉल से लाइट्स में थोड़ा और मौका मिलेगा. हमने पहले भी अच्छा किया है. यह एक नया मैच है. यह एक शानदार माहौल होने वाला है.”

ये भी पढ़ें: Explained कब प्रयोग बंद करेंगे गौतम गंभीर? टीम इंडिया की मजबूती ही बनी कमजोरी, लगातार दो वनडे में खुल गई पोल

स्टोक्स ने क्यों चुनी बैटिंग?

इंग्लैंड की बात करें तो उसने चोटिल मार्क वुड की जगह विल जैक्स को शामिल किया गया है. इंग्लैंड के फ्रंटलाइन स्पिनर शोएब बशीर को भी टीम में जगह नहीं मिली. स्टोक्स ने कहा, ”हम बैटिंग करेंगे. यहां अलग-अलग कंडीशन हैं. जब आप बैटिंग करते हैं तो आप खुद को सबसे अच्छा मौका देते हैं.  हमें इस गेम के लिए तैयार होने के लिए एक्स्ट्रा टाइम मिला है. खिलाड़ी तैयार हैं और खेलने के लिए तैयार हैं. बहुत से लोग विकेट देखकर कहते हैं कि यह ऐसा होगा, वैसा होगा, लेकिन जब तक आप मैदान पर नहीं उतरते, आपको सच में पता नहीं चलता. हमारे पास पहले ही कुछ रन बनाने का मौका है.”

एशेज 2025-26 दूसरा टेस्ट प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रैंडन डॉगेट.

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर.



Source link