इंदौर में एमबीए की छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग: नाम बदलकर की थी छात्रा से दोस्ती, धर्म परिवर्तन के लिए बना रहा था दबाव; साथी छात्र पर एफआईआर दर्ज – Indore News

इंदौर में एमबीए की छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग:  नाम बदलकर की थी छात्रा से दोस्ती, धर्म परिवर्तन के लिए बना रहा था दबाव; साथी छात्र पर एफआईआर दर्ज – Indore News


इंदौर के तिलक नगर थाने में एमबीए की छात्रा ने एक साथी छात्र पर रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अपनी पहचान छिपाकर छात्रा से दोस्ती की और बाद में शारीरिक शोषण किया

.

पुलिस के अनुसार पीड़िता की हम्स से पहचान कॉलेज में हुई थी। प्रारंभिक बातचीत में आरोपी ने अपना नाम ‘हनी’ बताया था। बाद में छात्रा को पता चला कि आरोपी ने नाम बदलकर पहचान छिपाई थी। छात्रा के अनुसार आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने बातचीत बढ़ने के बाद शादी का प्रस्ताव भी रखा, जिस पर नाराज होकर छात्रा ने उससे दूरी बना ली। कुछ समय बाद आरोपी ने माफी मांग ली और दोनों में फिर बात होने लगी।

रिश्ते का खुलासा करने का कहकर ब्लैकमेल किया

एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक 26 जुलाई को आरोपी छात्रा के घर पहुंचा और बातचीत के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार मिलने का दबाव डालकर शोषण किया। आरोप है कि हम्स ने धर्म परिवर्तन और शादी के लिए भी दबाव बनाया तथा रिश्ते का खुलासा करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

शादी के बाद भी नहीं छोड़ रहा पीछा

छात्रा ने बताया कि अगस्त में उसकी शादी हो गई। उसे उम्मीद थी कि इसके बाद हम्स परेशान नहीं करेगा पर ऐसा नहीं हुआ। हम्स लगातार मिलने के लिए दबाव बना रहा था। उसने यह भी कहा कि अपने संबंधों के बारे में तेरे पति को सब बता दूंगा। आखिर छात्रा ने हिम्मत कर पति को सारी बात बताई और पति ने परिवार के अन्य सदस्यों से बात की। इसके बाद पति के साथ थाने जाकर छात्रा ने एफआईआर कराई।

मानसिंह राजावत और अजहर शेख के बीच हुई बातचीत का ब्योरा।

छेड़छाड़ के मामले में पहले पकड़ा चुका है आरोपी

हम्स करीब 10 दिन पहले तिलक नगर इलाके में पिपल्याहाना ब्रिज पर एक छात्रा को जबरिया कार में बैठाने के मामले में पकड़ा गया था। हम्स ने छात्रा को मिलने बुलाया था। वह छात्रा को दोस्ती करने के लिए लंबे समय से परेशान कर रहा था। छात्रा की सूचना पर वहां पहुंचे करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और पिटाई करने के बाद तिलक नगर पुलिस को सौंप दिया था।

मामले में एफआईआर हुई थी। उसे छुड़ाने के लिए बीजेपी विधानसभा-5 के मंडल अध्यक्ष अजहर शेख ने फोन कर दबाव बनाया था। अजहर शेख की बात करणी सेना के पदाधिकारी मानसिंह राजावत से हुई थी। उन्होंने पार्टी की दुहाई देकर एक बार हम्स को माफ करने का अनुरोध किया था।

ये खबर भी पढ़िए…

छात्रा को परेशान करने वाले हमस को करणीसेना ने पकड़ा

इंदौर के तिलक नगर इलाके में एक छात्रा को लगातार परेशान करने के मामले में करणी सेना के पदाधिकारियों ने रविवार को एक युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी की पहचान हमस शेख निवासी संचार नगर के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link