पहली गेंद से ही लग रहा था कि आज भी…कोहली की फॉर्म पर क्या बोले गावस्कर?

पहली गेंद से ही लग रहा था कि आज भी…कोहली की फॉर्म पर क्या बोले गावस्कर?


Last Updated:

Sunil Gavaskar on Virat Kohli: विराट कोहली ने रायपुर वनडे में वहीं से शुरुआत की, जहां उन्होंने रांची वनडे में अंत किया था. यानी जिस लय में वह पहले मैच में नजर आ रहे थे उसी लय को तीन दिन बाद दूसरे वनडे के दौरान भी बरकरार रखा. शायद यही कारण है कि सुनील गावस्कर को विराट की बैटिंग देखकर ऐसा कहना पड़ा कि वह पहली ही गेंद से जानते थे आज एक और शतक आने वाला है.

विराट कोहली और सुनील गावस्कर

रायपुर: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि दूसरे वनडे की शुरुआत से ही लग रहा था कि विराट कोहली आज शतक बनाने वाले हैं. विराट कोहली ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 93 गेंदों पर 102 रन बनाए, जो 50 ओवर के प्रारूप में उनका 53वां शतक और सभी प्रारूप में मिलाकर 84वां शतक है.

कोहली के शतक के बावजूद भारत ये मैच चार विकेट से हार गया, उन्होंने 30 नवंबर को रांची में खेले गए पहले मैच में 120 गेंदों पर 135 रन बनाए थे, जिससे भारत ने यह मैच 17 रन से जीता था. जियोस्टार एक्सपर्ट गावस्कर ने कहा:

ईमानदारी से कहूं तो किसी भी समय ऐसा नहीं लगा कि वह शतक नहीं बना पाएंगे. पहली गेंद से ही ऐसा लगा कि वह रांची की अपनी पारी को ही आगे बढ़ा रहे हैं. कोहली ने हुक करके छक्का जड़कर शुरुआत की. यह एक ऐसा शॉट, जिसे वह अक्सर नहीं खेलते हैं. इससे उनके आत्मविश्वास का पता चलता है, उसके बाद से ही लग रहा था कि वह शतक बनाने में सफल रहेंगे.

कोहली और रुतुराज गायकवाड़ (83 गेंदों पर 105 रन) ने 195 रन जोड़कर वनडे में भारत की ओर से तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया. गावस्कर ने कहा:

रुतुराज के साथ उनकी साझेदारी शानदार रही. रुतुराज ने जिस पहली गेंद का सामना किया, वह यानसन की बाउंसर थी, जो जायसवाल को आउट करने के ठीक बाद आई थी. वह इसे चौके के लिए भेजने में कामयाब रहे और इसके बाद कोहली उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनके पास गए. रुतुराज ने इसके बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की.

टॉस ने तय किया जीत-हार का फासला?
भारत ने लगातार 20वीं बार टॉस गंवाया. दक्षिण अफ्रीका ने चार गेंद शेष रहते 359 रन का लक्ष्य हासिल करके तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली. गावस्कर ने कहा, ‘टॉस बहुत अहम था. आउटफील्ड काफी गीली थी. शुरुआती छह ओवरों को छोड़कर गेंद हमेशा गीली रही. इसका असर गेंदबाजों पर ही नहीं फील्डर्स पर भी पड़ता है. आप गेंद पर सही ग्रिप नहीं बना पाते हैं इसलिए टॉस ने बहुत बड़ा अंतर पैदा किया.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

पहली गेंद से ही लग रहा था कि आज भी…कोहली की फॉर्म पर क्या बोले गावस्कर?



Source link