MP Assembly Winter Session: कांग्रेस के एक विधायक ने आज अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए बंदर का रूप धारण कर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, “मैं बंदर नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार हूं, जो किसानों, युवाओं और महिलाओं के हक पर उस्तरे की तरह चल रही है.” उनके इस अनोखे प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लगातार किसानों, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों पर “डाका” डाल रही है. इसी वजह से कांग्रेस को मजबूर होकर सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ रहा है.