बाल झड़ने की वजह से हुआ डिप्रेशन, करियर पर भी लगा ब्रेक, धोनी ने खिलाया था WC

बाल झड़ने की वजह से हुआ डिप्रेशन, करियर पर भी लगा ब्रेक, धोनी ने खिलाया था WC


Last Updated:

Mohit Sharma retirement: भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने तीन दिसंबर की शाम क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी, जिससे उनके 34 अंतरराष्ट्रीय मैच और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक दशक से अधिक चले करियर का अंत हो गया.

मोहित शर्मा का संन्यास

नई दिल्ली: अलग-अलग समय पर महेंद्र सिंह धोनी के कई ‘हथियार’ रहे, जिसका इस्तेमाल माही कुछ इस कदर करते कि उस ‘हथियार’ की मारक क्षमता और बढ़ जाती. मोहित शर्मा उन्हीं में से एक थे. जिन्होंने 37 साल की उम्र में 26 वनडे और आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.

मोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह घोषणा की और अपने प्रशंसकों, टीम के साथियों और अधिकारियों का आभार जताया. मोहित ने अपनी फेयरवेल पोस्ट पर लिखा:

आज पूरे दिल से मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं. हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने से लेकर भारत की जर्सी पहनने और आईपीएल खेलने तक यह सफर शानदार रहा है. हरियाणा क्रिकेट संघ को विशेष धन्यवाद जो मेरे करियर की रीढ़ रहा और अनिरुद्ध सर का गहरा आभार जिनके निरंतर मार्गदर्शन और विश्वास ने मेरे सफर दो दिशा दी जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. भारतीय क्रिकेट बोर्ड, मेरे कोचों, टीम के साथियों, आईपीएल फ्रेंचाइजी, सहयोगी स्टाफ और मेरे सभी दोस्तों का धन्यवाद जिन्होंने हमेशा प्यार और समर्थन दिया. विशेष धन्यवाद मेरी पत्नी को जिन्होंने हमेशा मेरे ‘मूड स्विंग्स’ और गुस्से को संभाला और हर कदम पर साथ दिया. मैं अब खेल की सेवा नए तरीकों से करने की उम्मीद रखता हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद. पारी खत्म लेकिन कृतज्ञता हमेशा रहेगी.

झड़ते बालों ने पूरी तरह गिरा दिया था कॉन्फिडेंस
मोहित शर्मा ने फर्श से अर्श और फिर अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फॉर्म में गिरावट के पीछे झड़ते बालों को कसूरवार ठहराया था. इस मीडियम पेसर ने तब कहा था कि मेरे गिरते बालों ने आत्मविश्वास भी डगमगा दिया था. आईपीएल 2019 और 2020 में सिर्फ एक मैच खेलने के बाद गुजरात टाइटंस के हेड कोच और पुराने दोस्त आशीष नेहरा ने उन्हें नेट बॉलर बनाया. बाद में उन्होंने टीम के लिए अगले सीजन में बतौर प्लेयर खेला.

2013 में भारत के लिए डेब्यू, CSK के मेन डेथ बॉलर
भारत के लिए 2013 में डेब्यू करने वाले मोहित शर्मा ने 26 वनडे में 35 विकेट और आठ टी-20 में छह विकेट झटके. वह 2015 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और बाद में एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेथ ओवरों में एक भरोसेमंद गेंदबाज बनकर उभरे. सीएसके के अलावा मोहित ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का भी प्रतिनिधित्व किया. 2023 में वह गुजरात टाइटंस के लिए सत्र के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

बाल झड़ने की वजह से हुआ डिप्रेशन, करियर पर भी लगा ब्रेक, धोनी ने खिलाया था WC



Source link