Last Updated:
सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे युवा खिलाड़ी जल्द ही भारतीय टीम में दिखाई देंगे.
भारत ने टी-20 वर्ल्डकप के लिए तैयारी कर ली है, साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज भारत के लिए अपनी मजबूती को परखने का मौका है. ये उन खिलाड़ियों की भी परीक्षा है जो इस सीरीज के लिए चुने गए हैं, अगर वो बेहतर नहीं कर पाए तो कोच गौतम गंभीर या टीम मैनेजमेंट उनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है.
सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे युवा खिलाड़ी इनके लिए चुनौती बन सकते हैं. भारतीय क्रिकेट में घरेलू टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने का सबसे बड़ा मंच होते हैं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी इनमें से एक हैं, जहां हर साल नए सितारे चमकते हैं और भारतीय टीम में एंट्री या रीएंट्री पाते हैं. इस बार भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई खिलाड़ी चमके हैं. इनमें आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन समेत कई नाम हैं,जो जल्द ही टीम में दिख सकते हैं. अभिषेक शर्मा पहले से ही टीम में जलवा दिखा रहे हैं.
1- आयुष म्हात्रे : मुंबई के आयुष म्हात्रे ने हाल ही में विदर्भ के खिलाफ 53 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा है, वह इस टूर्नामेंट में ही अब तक दो बार शतक जमा चुके हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं, पांचवें मैच से पहले वह टॉप पर थे. आयुष ने अभी तक 5 मैचों में 256 रन बनाए हैं, इनमें उनका सर्वरेष्ठ स्कोर 210 है, खास बात ये है कि 5 में से दो मैचों में आयुष ने शतक जमाया है. 17 चौके लगाए हैं और तकरीबन 20 छक्के जमाए हैं. इससे पहले आईपीएल में भी आयुष अपना जलवा दिखा चुके हैं.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
