सांसद भारती पारधी ने संसद में उठाया गौवंश मुद्दा: बोलीं- प्रदेश में 7 दिन में 70 गोतस्करी-गोहत्या के मामले; जीरो टॉलरेंस नीति की मांग – Balaghat (Madhya Pradesh) News

सांसद भारती पारधी ने संसद में उठाया गौवंश मुद्दा:  बोलीं- प्रदेश में 7 दिन में 70 गोतस्करी-गोहत्या के मामले; जीरो टॉलरेंस नीति की मांग – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट से भाजपा सांसद भारती पारधी ने संसद में गोवंश तस्करी और गौहत्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से इस पर सख्त जीरो टॉलरेंस नीति बनाने की मांग की। सांसद ने बताया कि प्रदेश में पिछले सात दिनों में गौ तस्करी और गौहत्या के 70 मामले दर्ज किए गए हैं

.

बालाघाट-सीमाएं बनीं गौ तस्करी के लिए मार्ग

सांसद भारती पारधी के बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र को गौतस्करों का बड़ा अड्डा माना जाता है। बालाघाट की सीमाएं महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से जुड़ी होने के कारण यह क्षेत्र गौवंश की तस्करी के लिए सुरक्षित मार्ग बन गया है। फरवरी से अप्रैल के बीच जिले के विभिन्न थानों ने 100 से अधिक गोवंश को तस्करों से बरामद किया है।

हिंसक झड़पें और सुरक्षा की चुनौती

जिले में गौ तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर गौतस्करों और हिंदुवादी संगठनों के बीच हिंसक झड़पें भी हो चुकी हैं। बालाघाट में गौतस्करी एक गंभीर समस्या बनी हुई है, जिस पर गौभक्त और हिंदुवादी संगठन लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

देशभर में 30 करोड़ गोवंश बचे

सांसद ने संसद में बताया कि देश में केवल 30 करोड़ गोवंश बचे हैं। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक साल में 699 गौहत्या और 1200 तस्करी के मामले सामने आए। मध्य प्रदेश में सात दिनों के भीतर 70 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

सांसद भारती पारधी ने इसे देश के पशु कल्याण और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने सरकार से अपील की कि गौतस्करी और गौहत्या पर गंभीरता से विचार किया जाए और जीरो टॉलरेंस नीति बनाई जाए।

गोसंरक्षण के लिए दिए सुझाव

सांसद ने देशव्यापी गोसंरक्षण-प्रबंधन मिशन शुरू करने, गोवंश की डिजिटल ट्रैकिंग और माइक्रोचिपिंग करने, तथा रोगों से बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की भी वकालत की। उन्होंने हाल ही में शिवपुरी में 200 मृत गायों की घटना का भी उदाहरण पेश किया।



Source link