अधिकारियों ने खाद लाइन में लगी महिला को धमकाया: तहसीलदार ने कहा- ज्यादा नेता बन रही है…, एसडीएम ने जेल भेजने की धमकी दी – Chhatarpur (MP) News

अधिकारियों ने खाद लाइन में लगी महिला को धमकाया:  तहसीलदार ने कहा- ज्यादा नेता बन रही है…, एसडीएम ने जेल भेजने की धमकी दी – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर में तहसीलदार महिला को धमकाते दिख रहे हैं।

छतरपुर में खाद वितरण को लेकर हुए हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का महिलाओं से अभद्रता करने का वीडियो सामने आया है। घटना के बाद मामला इतना बढ़ा कि कलेक्टर ने तहसीलदार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया, वहीं अधिकारी अपनी सफाई दे रहे हैं।

.

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में खाद वितरण को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया। इसमें छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर और ईसानगर के नायाब तहसीलदार आकाश नीरज को महिलाओं से अभद्रता करते दिखे।

वीडियो सामने आने के बाद मामला गर्मा गया और जिला प्रशासन हरकत में आ गया।

महिलाओं पर चिल्लाते प्रशासनिक अधिकारी का वीडियो सामने आया है।

खाद न मिलने पर महिलाओं ने लगाया जाम घटना बुधवार दोपहर की है। शहर की मंडी में खाद के लिए महिलाओं और पुरुषों की लंबी लाइन लगी थी। अचानक खाद खत्म होने की सूचना पर लोगों ने सटई रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सौरा मंडल की तहसीलदार ऋतु सुघई मौके पर पहुंचीं और जाम खुलवाने के दौरान विवाद बढ़ गया।

तहसीलदार द्वारा महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब किसान जाम हटाने को तैयार नहीं हुए तो तहसीलदार ने एक किसान का कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद महिलाएं खाद के लिए लाइन में लग गईं। इसी दौरान एक महिला द्वारा टोकन मांगने पर तहसीलदार ने उसे भी थप्पड़ मार दिया।

पास में खड़ी एक लड़की ने विरोध किया तो उसे भी थप्पड़ मारने का आरोप लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आया।

खाद वितरण की लाइन में लगी थी महिलाएं।

खाद वितरण की लाइन में लगी थी महिलाएं।

SDM पहुंचे तो पत्रकारों के मोबाइल लेकर हटाए गए मामला बढ़ने पर SDM छतरपुर अखिल राठौर, नायाब तहसीलदार आकाश नीरज और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों और मौजूद लोगों के मोबाइल जब्त कर लिए।

वायरल वीडियो में अभद्रता और धमकाने की बातें सामने आईं वायरल वीडियो में कथित तौर पर SDM और नायाब तहसीलदार महिलाओं से कड़े शब्दों में बात करते और दबाव बनाते दिख रहे हैं।वीडियो में नायाब तहसीलदार आकाश नीरज लड़की से कहते सुनाई दे रहे—“नेता बनना है तेरे को?” जबकि SDM कहते दिखते हैं—“यह अभी जाएगी जेल, मैं लेकर जाऊंगा।”

कलेक्टर ने लिया संज्ञान, तहसीलदार ICU में भर्ती दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने तत्काल तहसीलदार ऋतु सुघई को नोटिस जारी कर एक दिन में जवाब मांगा है।वहीं जानकारी के अनुसार तहसीलदार का बीपी लो होने पर उन्हें जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया।

एसडीएम अखिल राठौर ने कहा ऐसा कुछ नहीं है, हम सिर्फ महिलाओं को समझाइश दे रहे थे। वहीं नायाब तहसीलदार आकाश नीरज ने भी कहा मैंने किसी से अभद्रता नहीं की।

यह खबर भी पढ़ें नायब तहसीलदार ने छात्रा को मारा थप्पड़…किसान की कॉलर पकड़ी

छतरपुर में सौंरा मण्डल की नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई ने एक छात्रा को थप्पड़ मार दिया। किसान की कॉलर पकड़ी। एक महिला से भी मारपीट के आरोप हैं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सिंघई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ें



Source link