Due to lack of road, the villagers brought 5 km to the sick bed for treatment. | सड़क नहीं बनने से खाट पर बीमार वृद्धा को इलाज के लिए 5 किमी लेकर आए ग्रामीण

Due to lack of road, the villagers brought 5 km to the sick bed for treatment. | सड़क नहीं बनने से खाट पर बीमार वृद्धा को इलाज के लिए 5 किमी लेकर आए ग्रामीण


रायसेन24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तहसील के समनापुर खुर्द गांव के ग्रामीण सड़क के अभाव में एक 75 वर्षीय बीमार वृद्ध महिला को इलाज के लिए पैदल खाट पर लिटाकर लेकर आए। खराब सड़क पर ग्रामीण अपने गांव से 5 किमी अंधियारी तक पैदल चले तथा वहां से वाहन की व्यवस्था कर गैरतगंज तहसील मुख्यालय पहुंचे। गैरतगंज से समनापुर खुर्द 17 किमी तक का रास्ता अत्यंत खराब है। बीते कई माह से ग्रामीण यहां सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। परंतु पंचायत और प्रशासन का कोई ध्यान इस ओर नहीं है। वृद्ध महिला के पुत्र गंगाराम मोंगिया ने बताया कि उनकी मां की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें पैदल खाट पर ले जाना मजबूरी बन गई। रोड निर्माण के स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं: इस गांव से पहुंच मार्ग तक सड़क मार्ग के निर्माण के लिए स्टीमेट बनवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।- प्रियंका मिमरोट, एसडीएम।

0



Source link