Last Updated:
Grapes Planting Tips: अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो आप घर पर आसानी से अंगूर भी उगा सकते हैं. इसके लिए दिसंबर का महीना बेस्ट माना जाता है. एक्सपर्ट की इन टिप्स को अपनाकर आप घर में अंगूर भी उगा सकते हैं. जानें कैसे…
अगर आप अंगूर फल खाने के शौकीन हैं और आप इसे घर पर ही लगाना चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप इसे घर पर ही आसानी से उगा सकते हैं. अंगूर जो खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, साथ ही शरीर के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होते हैं.

वैसे तो ज्यादातर अंगूर कलम (cutting) से उगाए जाते हैं, लेकिन बीज से उगाना भी संभव है. हालांकि, इसमें कटिंग से ज़्यादा समय लग सकता है. अंगूर के बीज ऐसे खरीदें, जिसकी गुणवत्ता अच्छी हो.

सबसे पहले नर्सरी में जाकर बड़े और गहरे आकार का गमला खरीद लें. अब इस गमले में एक छेद बनाएं, जिससे जल निकासी हो सके. दरअसल, गमले में पानी रुकने से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अब गमले में मिट्टी भरकर इसमें थोड़ा सा जैविक खाद मिलाएं, ताकि पौधे अच्छी तरह से विकसित हो सकें. गमले में बीज लगाने से पहले इन्हें कुछ घंटे के लिए पानी में भीगो लें. इससे बीज की ऊपरी परत नरम हो जाएगी. अब इस बीज को मिट्टी में 1 से 2 इंच की गहराई पर लगाएं.

फिर हल्के हाथों से बीज के आसपास मिट्टी को कवर कर दें, ताकि जड़ को महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिल सके. अब इसमें हल्का सा पानी छिड़कें.फिर गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त मात्रा में धूप मिल सके.

कम-से-कम 6 से 7 घंटे की धूप पौधे को मिलनी चाहिए, ताकि वह जल्द से जल्द अंकुरित हो सके. कुछ दिनों बाद गमले में खाद डाल दें. इसके अलावा, नियमित तौर पर पानी छिड़कते रहे, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे.धीरे-धीरे गमले में अंगूर की बेल उग जाएगी. करीब 60 से 70 दिनों के अंदर फल लगने लगेंगे.

अंगूर को दुनिया भर के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं. कुछ लोग तो इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा भी बना लेते हैं. अंगूर जो हरे, काले और लाल रंग के पाए जाते हैं. इसका इस्तेमाल जूस, वाइन, जैम सहित अन्य खाद्य पदार्थों के बनाने में किया जाता है.

अंगूर स्वाद में खट्टा और मीठा होता है. इसमें विटामिन C, K, फाइबर, आदि पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह पानी की कमी को भी दूर करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है.