Last Updated:
Virat Kohli Vijay Hazre trophy match fees: विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में 3 मैच खेल सकते हैं. इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए विराट राजी हो गए हैं. विराट दिल्ली की ओर से घेरलू क्रिकेट खेलते हैं. डीडीसीए के प्रेसिडेंट अरुण जेटली ने विराट कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की खबर को पुष्टि कर दी है. विराट विजय हजारे ट्रॉफी में तीन मैच खेलकर 180000 रुपये कमा सकते हैं.
नई दिल्ली. विराट कोहली इनदिनों गजब की फॉर्म में हैं. कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेल रहे हैं. इस सीरीज के शुरुआती दो वनडे में लगातार दो शतक जड़ चुके विराट इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे.वह भारत के इस 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए राजी हो गए हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट के विजय हजारे ट्रॉफी के तीन मैचों में खेलने की उम्मीद है. विराट पिछले कुछ समय से लंदन में रह रहे हैं. वह वहीं पर प्रैक्टिस करते हैं. वनडे सीरीज के खेलने के लिए कोहली लंदन से भारत आते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम को नए साल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है. इससे पहले विराट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे. कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में अगर तीन मैच खेलते हैं तो वह 180000 रुपये यहां से कमा सकते हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में दिल्ली की टीम 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश से भिड़ेगी. इसके बाद दिल्ली को 26 दिसंबर को गुजरात से भिड़ना है. 29 दिसंबर को दिल्ली की टक्कर सौराष्ट्र से होगी. इसके बाद 31 दिसंबर को दिल्ली की टीम ओडिशा की चुनौती का सामना करेगी. 3 जनवरी को दिल्ली, सर्विसेज के खिलाफ खेलेगी जबकि 6 जनवरी को उसका मुकाबला रेलवे की टीम से होगा. वहीं 8 जनवरी को दिल्ली अपने आखिरी लीग मैच में हरियाणा का सामना करेगी.
विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच से 60 हजार रुपये कमा सकते हैं.
60 हजार रुपये एक विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलने को मिलते हैं
विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच खेलने के लिए विराट कोहली को 60 हजार रुपये मिल सकते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में अंतिम एकादश में शामिल सीनियर खिलाड़ियों को इतनी मैच फीस मिलती है. कोहली को भी इतनी ही मैच फीस मिल सकती है. वैसे एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने को भारतीय खिलाड़ियों को 6 लाख रुपये मिलते हैं.
विराट 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे
विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में आखिरी बार 2010 में खेला था.इस टूर्नामेंट का आगाज 24 दिसंबर से होगा. विराट तब सर्विसेज के खिलाफ बतौर कप्तान खेले थे. विराट ने आखिरी विजय हजारे मैच में 16 रन बनाए थे. विराट कोहली ने 8 गेंदों का सामना किया था और 3 चौके लगाए थे.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें