सावधान! उज्जैन में दिखा सियारों का झुंड, CCTV में कैद, बच्चों का रखें ध्यान

सावधान! उज्जैन में दिखा सियारों का झुंड, CCTV में कैद, बच्चों का रखें ध्यान

X

सावधान! उज्जैन में दिखा सियारों का झुंड, CCTV में कैद, बच्चों का रखें ध्यान

arw img

रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में सियारों का झुंड घूम रहा है. सियार सीसीटीवी में कैद हुए हैं. दरअसल उज्जैन की इंदौर रोड स्थित अमरनाथ एवेन्यू कॉलोनी में पिछले दो दिनों से सियारों का झुंड दिखाई देने से रहवासी डर और चिंता में हैं. रात के समय ये सियार कॉलोनी की गलियों में घूमते और घरों के बाहर इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद लोग बच्चों को बाहर निकलने से रोक रहे हैं. वहीं सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद वन विभाग की टीम सियारों को पकड़ने की तैयारी कर चुकी है.

कॉलोनी के अध्यक्ष एसएस सोलंकी ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए हमने बच्चों को खासकर रात में बाहर अकेले जाने से मना कर दिया है. कॉलोनी में एक बड़ा खाली प्लॉट है, संभव है कि सियारों ने वहीं अपना ठिकाना बना लिया है. वन विभाग के रेंजर मदन सिंह मोहरे ने कहा कि सियार आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते. हाल ही में महानंदा नगर और कोठी पैलेस क्षेत्र में भी इनके दिखने की जानकारी मिली थी. फिलहाल लोग सतर्क हैं और वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है. सियारों को पकड़ने की तैयारी की जा रही है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

सावधान! उज्जैन में दिखा सियारों का झुंड, CCTV में कैद, बच्चों का रखें ध्यान

Source link