धार जिले के सरदारपुर में गुरुवार को जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर एसडीएम सलोनी अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बताया कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं और इन पर तत्काल कार्र
.
ज्ञापन में जयस संगठन ने सरदारपुर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि पवन चक्की कंपनियां आदिवासी किसानों की जमीनों पर फर्जी नामांतरण करा रही हैं। उन्होंने इसकी जांच कर संबंधित कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इसके अतिरिक्त, संगठन ने कचनारिया पंचायत के मजरा राजघाटा और ग्राम पंचायत जोलाना के उंडीखाली में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों को 10 घंटे निर्बाध बिजली देने और ग्राम सिंदुरिया में प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर रही सिंचाई बिजली लाइन को हटाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी।
जयस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समय पर निराकरण नहीं हुआ, तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।
