Last Updated:
Smriti Mandhana first post after wedding postponement: स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ 23 नवंबर को होने वाली अपनी शादी के पोस्टपोन होने के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में मंधाना की अंगुली से एंगेजमेंट रिंग गायब है.
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल के साथ शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी. शादी वाले दिन मंधाना के पिता श्रीनिवास की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से इस शादी को महिला क्रिकेटर ने टाल दिया. मंधाना के पिता को शादी वाले दिन सांगली (उनके होमटाउन) के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा. इसके बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई. अगले दिन पलाश मुच्छल भी बीमार पड़ गए और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा. हालांकि दोनों को अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन अभी तक दोनों फैमिली की ओर से शादी की नई तारीख अनाउंस नहीं की गई है.
बांए हाथ की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की ओर से शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया. यह एक जाने-माने टूथपेस्ट ब्रांड के साथ पेड पार्टनरशिप थी. इस बीच फैंस का ध्यान उनकी अंगुली पर गई जिसमें एंगेजमेंट रिंग नहीं थी. इस वीडियो से अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह ऐड सगाई से पहले शूट किया गया था या नहीं. फिर भी यह ऐड सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है.
स्मृति मंधाना ने शादी टलने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है.
View this post on Instagram