Last Updated:
Marnus Labuschagne catch AUS vs ENG 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में चल रहे दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन मार्नस लाबुशेन ने एक शानदार कैच लेकर सबका ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया मीडिया पर फैंस इस कैच को एशेज के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कैच करार दे रहे हैं. इसका वीडियो भी वायरल है.
नई दिल्ली. नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी आंखो पर यकीन नहीं कर पाया ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने अपने एक ऐसा अद्भुत कैच से हर किसी को भौंचक्का कर दिया. इधर लाबुशेन ने कैच कम्प्लीट किया तो उधर सोशल मीडिया पर इसे एशेज इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कैच घोषित कर दिया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है.
ये कैच नहीं चमत्कार था…
विकेट तो ब्रेंडन डॉगगेट के खाते में गया, लेकिन अगर क्रिकेट के नियम कुछ अलग होते तो बिना बिना किसी सोच विचार के यह विकेट लाबुशेन को मिलना चाहिए था. तेज गेंदबाज डॉगगेट ने इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर को परेशान करने के लिए एक शॉर्ट-पिच गेंद डाली. आर्चर पहले दिन के अंत से ही अच्छा खेल रहे थे और इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार ले गए थे. दूसरे दिन का सिर्फ तीसरा ही ओवर था, लेकिन आर्चर ने एक बड़ा पुल शॉट खेला. आर्चर इतनी ताकत नहीं दे पाए, जिससे गेंद बाउंड्री पार पहुंच जाए और बॉल डीप फाइन लेग के खाली एरिया की ओर जा रही थी. मिड-विकेट से दौड़ते हुए आए लाबुशेन ने अपनी दाईं ओर पूरी लंबाई में सुपरमैन की तरह छलांग लगाई और एक अविश्वसनीय कैच पूरा करते हुए हर किसी को चौंका दिया. लाबुशेन की टाइमिंग और कैच पर पकड़ इतनी मजबूत थी कि जमीन पर गिरने के बाद भी गेंद उनके हाथ से नहीं छिटकी. उनका यह कैच किसी चमत्कार से कम नहीं था.
मार्नस लाबुशेन ने लपका अविश्वसनीय कैच.
एशेज का सर्वश्रेष्ठ कैच?
लाबुशेन का यह कैच तुरंत ही सोशल मीडिया पर छा गया. लोगों ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए. यहां तक कि कई लोगों ने तो यह तक कह दिया कि लाबुशेन का यह कैच एशेज इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कैच है. लाबुशेन के इस कैच ने ग्लेन मैक्ग्रा के 2002 में लिए कुछ इसी तरह के कैच की याद दिला दी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल में माइकल वॉन को आउट करने के लिए ग्लेन मैक्ग्रा के उस डाइविंग कैच का वीडियो भी शेयर किया और लाबुशेन के इस कैच से तुलना करने को कहा.